*चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के MMS कांड में बड़ा खुलासा।*
# दोनों लड़कों और आरोपी लड़की ने पकड़े जाने के डर से मोबाइल से डेटा किया डिलीट।
# जाँच में पुलिस को आरोपी लड़की के मोबाइल से सिर्फ उसके ही 1वीडियो मिला हैं। जोकि उसने अपने दोस्त को भेजा था।
# पुलिस को आरोपियों द्वारा मोबाइल फ़ोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपाये जाने का शक।
# इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद करने के लिए दोनों आरोपियों को शिमला लेकर जाएगी पंजाब पुलिस।
# आरोपी लड़की समेत तीनों आरोपी शिमला के ही रहने वाले हैं और पिछले तकरीबन 3 सालों से एक-दूसरे के सम्पर्क में थे।
# SIT की जाँच इन बिंदुओ पर टिकी है कि क्या चंड़ीगढ़ यूनिवर्सिटी में MMS रैकेट चलाया जा रहा था?
# क्या आरोपी लड़की चोरी से अन्य छात्राओं के वीडियो क्लिप बनकर अपने दोस्त को बेच रही थी?
# या फिर उसे इस काम के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था?
# अभी तक वो कितनी लड़कियों के MMS अपने दोनों दोस्तों को भेज चुकी है? इसका जवाब भी पंजाब पुलिस तलाशेगी।
# इन्हीं सवालों का जवाब जानने के लिए रिमांड के दौरान तीनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।
# सन्नी शिमला में ही एक बेकरी में काम करता है। और 12वीं क्लास तक पढ़ा हुआ है। सन्नी के पिता मजदूरी करते है।
# रंजक वर्मा भी हेल्परी का काम करता है और वो भी 12वीं क्लास तक ही पढ़ा हुआ है। रंजक के पिता भी मजदूरी करते है।
# स्माइली शर्मा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ती है और एक मीडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती है। स्माइली के पिता प्रायवेट नौकरी करते है।




More Stories
मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक 9 राज्यों में लू की चेतावनी जारी की-
जेल के अंदर गैंगस्टर भिड़े, सिंगर मूसेवाला सिद्धू हत्याकांड के दो आरोपी मारे गए-
एक करोड़ की वसूली में रेप के आरोपी पंजाब पुलिस के एआईजी गिरफ्तार-