देवर और पति को घर में बंद कर पत्नी ले उड़ी जेवरात के साथ नकदी, मामला पहुंचा थाने तक
वाराणसी: अभी तक लुटेरी दुल्हन की खबर में सुनते और देखते आए हैं लेकिन वाराणसी के लंका इलाके में एक धोखेबाज पत्नी की कहानी सामने आई है। इस महिला ने अपने पति को ऐसा धोखा दिया जिसे पूरी जिंदगी शायद ही भूल पाए। छित्तुपुर के रहने वाले एक युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी घर में रखा डेढ़ लाख रुपए नकद और जेवरात लेकर फरार हो गई।
बाहर से बंद कर दिया बेडरुम का दरवाजा
छित्तुपुर निवासी राजेश (बदला हुआ नाम) की शादी साल 2017 में बिहार के कैमूर की रहने वाली एक लड़की से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से उसकी पत्नी की हरकतें अजीब हो गई थी। पति के मुताबिक उसका किसी लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन पुख्ता सबूत ना होने के कारण वो कुछ बोल नहीं पा रहा था। इसी बीच गुरुवार की रात राजेश अपनी पत्नी के साथ बेडरुम में सोया था। सुबह जब उसकी नींद खुली तो पत्नी गायब थी। बेडरुम का दरवाजा बाहर से बंद था। उसने काफी आवाज दी लेकिन जब कोई हरकत नहीं हुई तो उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी।
जेवरात और नकद भी लेकर भागी पत्नी
पति राजेश के मुताबिक घर से भागते समय उसकी पत्नी डेढ़ लाख रुपए नकद और दो लाख रुपए के जेवरात भी लेकर भागी है। राजेश ने पत्नी के खिलाफ लंका थाने में तहरीर दी है। पुलिस अब इस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-