के.एम.बग्गा
*******
यूपी के आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में मंगलवार की देर रात हुए हत्या की वारदात से सनसनी मच गई। पुरानी रंजिश के विवाद को लेकर हमलावरों घर में सो रहे परिवार पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। घटना में गांव निवासी राम सरित की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी अस्पताल में मौत से जंग लड़ रही है।
हमलावरों ने उनकी पुत्री पर भी हमला किया। उसका उपचार भी अस्पताल में चल रहा है। घायलों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं देर रात हुए इस वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सुबह से ही मृतक के घर के बाहर भीड़ जमा है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-