June 11, 2026

घर पहुंचा बुलडोजर तो हिस्ट्रीशीटर ने कोर्ट में किया सरेंडर-

Spread the love

*घर पहुंचा बुलडोजर तो हिस्ट्रीशीटर ने कोर्ट में किया सरेंडर*

 

माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी भले ही मारा जा चुका है. लेकिन उसके गुर्गे गैंग को आगे ले जा रहे हैं. इस गैंग का सदस्य सुलतानपुर जिले का निवासी रिशू सिंह आतंक का पर्याय बन रहा था. लेकिन कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को कई थानो की पुलिस फोर्स उसके घर बुलडोजर लेकर पहुंची तो बदमाश ने अयोध्या कोर्ट में इसी बीच सरेंडर कर दिया है, जिस पर पुलिस ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोक दी है.

 

जानकारी के मुताबिक मुन्ना बजरंगी के शूटर रिशू सिंह ने 28 मई को कोतवाली नगर अंतर्गत जेल रोड के निकट राजेंद्र नगर मोहल्ले के निवासी अंकुर अस्थाना का अपहरण किया था. अंकुर बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक के सामने सड़क किनारे खड़ा था. उसी समय सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी ने उसे अगवा कर लिया था. अपहरण का आरोप रिशु सिंह उर्फ देवांश सिंह, रमन सिंह उर्फ नन्हे सिंह और तीन अज्ञात लोगों पर लगा था.