*प्रयागराज न्यूज़:- घर पर चढ पड़ोसियो ने की पिटाई*
*हनुमानगंज:-* मामूली विवाद में पड़ोसियों ने घर चढ़कर लाठी डंडे से मारपीट की, पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किये जाने पर दबंगों ने भुक्तभोगी की मड़ही भी जला दी मामला सरायइनायत थाना क्षेत्र के दुबावल गाँव का है
सरायइनायत थाना क्षेत्र के दुबावल गाँव निवासी राम प्रकाश दुबे पुत्र लालता प्रसाद के पड़ोसी गणेश के परिजनों ने मामूली विवाद पर लाठी डंडे से लैस होकर मंगलवार को घर पर चढ़ गये मारपीट के साथ घर में मौजूद लड़कियों से बत्तमीजी भी की गाँव के कुछ लोगों ने जब बीच बचाव करने पहुंचे तब तमंचे से फायर करते हुये देख लेने की धमकी भी दी राम प्रकाश ने मामले की लिखित सूचना थाने में दी,कोई कार्यवाही न होने पर आरोपियों ने बुधवार को राम प्रकाश की मड़ही को आग के हवाले कर दिया पुलिस ने मामले में अब तक कोई कार्यवाही नहीं की मारपीट में भुक्तभोगी का पुत्र अखिलेश को गंभीर चोटें आयी है।





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-