ग्राम प्रधान के कर कमलों द्वारा दो दिवसीय बालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन!
सोनभद्र! म्योरपुर स्थित इकलौते क्रीडा़ स्थल पर आज दो दिवसीय बालीबाल प्रतियोगिता का उद्घघाटन कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ!
बताते चलें कि कस्बा स्वरूप में आबाद ग्राम सभा म्योरपुर में क्रिकेट बालीबाल आदि खेलों को ले कर लोगो मे काफी उत्साह रहता है!
आज यहां के आदर्श बालीबाल क्लब म्योरपुर के तत्वाधान में अध्यक्ष श्री जीतेन्द्र कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में दो दिवसीय अन्तर्राजीय बालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान श्री लालता प्रसाद जायसवाल के कर कमलों द्वारा हर्षोल्लास के बीच किया गया!
कस्बे के खेल प्रेमी युवाओं ने लोगों की रुचि को देखते हुये यहां बालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया है जिसमें दूर दूर के बालीबाल खिलाडी़ भाग ले रहे हैं!
खेल प्रभारी अजय कुमार उर्फ सोनू और श्री मनोज कुमार अग्रहरी उर्फ राजू (मिलेनियम श्रृंगार स्टोर) ने संयुक्त रूप से हमें क्लब के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि इस आदर्श क्लब के संरक्षक क्रमश: श्री गौरी शंकर पूर्व सरपंच,श्री सोना बच्चा अग्रहरी वरिष्ठ भाजपा नेता, श्री पन्नालाल जायसवाल पूर्व ब्लाक प्रमुख व पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत, श्री दीपक सिंह वरिष्ठ खांटी भाजपाई नेता, श्री गणेश जायसवाल अध्यक्ष जय बजरंग सेवा समिति,श्री मान सिंह जिला पंचायत सदस्य श्री सुधीर आदि सभ्रान्त जनो के संरक्षण व श्री जीतेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में क्लब का गठन किया गया है जिसमें और भी बहुत सारे लोग किसी न किसी रूप में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं! बीच के कुछ वर्षों में बालीबाल की एक भी प्रतियोगिता नहीं कराई जा सकी थी!
इस वर्ष खेल प्रेमियों की मांग और खिलाडि़यों के उत्साह को दृष्टिगत रखते हुये यहां अन्तर्राजीय बालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमे दूर दूर की बालबाल टीमें भाग ले रही हैं! विजेता खिलाडि़यों के उत्साह वर्धन के लिये कयी आकर्षक पुरुष्कार भी रखे गये हैं जैसे फाइनल राउण्ड विजेता को रुपये 7500/ और रनर को रुपये 5100/ नगद पुरुष्कार रखा गया है!
साथ ही कयी छोटे छोटे पुरुष्कार भी रखे गये हैं! खेल के मैदान में कौन चित्त होगा और कौन पट्ट यह तो फाइनल राउण्ड के परिणाम सामने आने के बाद ही पता चल पायेगा! वैसे आज पहले दिन ही मैदान पर खेल प्रेमियों की अच्छी खासी भीड़ जमी रही! कस्बे के प्रमुख गणमान्य ब्यक्ति सोना बच्चा पन्नालाल रामदेव तिवारी दीपक सिंह गणेश जायसवाल आदि की उपस्थिति में आज का उद्घाटन कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ!
हमारी CIB टीम आदर्श बालीबाल क्लब को धन्यवाद देती है और खिलाडि़यों के लिये शुभकामनायें प्रगट करती है!
SM Srivastava
National Advisor
CIB at camp Anandpuram Colony
Myorpu Sonbhadra!
#900588788








More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-