*हुसैनगंज फतेहपुर यूपी*
———————————
————————————–
*भिटौरा ब्लाक की ग्राम पंचायत टांडा में ग्राम प्रधान की मनमानी के चलते 4 माह से नहीं हो पा रहा है जलापूर्ति!*
*नीर निर्मल जल योजना के तहत करोंडो की लागत से बनी पानी की टंकी से लोगों को नहीं मिल पा रहा शुद्ध जल!*
*करीब 4 माह से ट्रांसफार्मर से मोटर के लिए गई केबल शार्ट होने की वजह से बंद है पानी की टंकी,तीन गांव को की जाती है जलापूर्ति!*
————————————–
*हुसैनगंज* प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए नीर निर्मल जल योजना के तहत करोड़ों रुपए खर्च करके शुद्ध जल मुहैया कराने के उद्देश्य से भिटौरा ब्लाक के कई ग्रम पंचायतों में करोड़ों की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कराया! जिसमें पानी की टंकी का संचालन ग्राम प्रधानों के जरिए कराया जा रहा है!भिटौरा ब्लॉक के कई ग्राम पंचायतों में बनी पानी की टंकी की देखरेख व मेंटेनेंस का कार्य प्रधानों के जिम्मेदारी में है! लेकिन प्रधान अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रहे हैं, जिससे अभी से ही भिटौरा ब्लॉक में पेयजल का संकट गहराने लगा है!
गर्मी का मौसम आते ही ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का संकट शुरू हो गया है, मालूम हो कि भिटौरा जिला की ग्राम पंचायत टांडा में करीब 2 वर्ष पूर्व प्रदेश सरकार ने नीर निर्मल जल योजना के तहत एक करोड़ 30 लाख की लागत से पानी की टंकी का निर्माण इस उद्देश्य से करवाया था कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शुद्ध जल मिल सके, और पानी की टंकियों को प्रधान के हैंडोवर भी कर दिया गया था, टांडा ग्राम पंचायत में जुड़े दो अन्य मजरों में शिवपुर और रूपपुर गांव को पानी की जलापूर्ति होती थी!इधर करीब 4 माह से ट्रांसफार्मर से मोटर के लिए गई केबिल जल जाने से टंकी से पानी की जलापूर्ति नहीं हो पा रही, रूपपुर, शिवपुर और टांडा गांव के लोगों ने बताया की करीब 4 माह होने को है और पानी की सप्लाई एक बूंद नहीं हो रही है!बताते है कि करीब 4 माह से बिजली के केबिल को सही कराने के लिए ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव से कई बार कहा गया लेकिन प्रधान कोई सुनवाई नहीं कर रहा है, वह अपनी मनमानी पर उतारू है! हम लोगों को दूर से पानी भरकर लाना पड़ता है, अभी तो ज्यादा गर्मी भी नहीं शुरु हुई भीषण गर्मी में पानी की समस्या और भी गहराता जा रहा है! टांडा ग्राम पंचायत में पानी की समस्या मुंह बाए खड़ी है! शिवपुर व रूपपुर गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की शिकायत जिलाधिकारी से की है!
*क्या कहते हैं जिम्मेदार ग्राम प्रधान*
*जब इस संबंध में ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार यादव से बात की* गई तो उनका कहना था कि ट्रांसफार्मर से मोटर के लिए गई केबिल जल गई है,पानी की टंकी में मेंटेनेंस का खर्चा हम लोगों को नहीं मिलता, हम अपनी जेब से कहां-कहां धन लगाएं,पानी की टंकी में मेंटेनेंस रखरखाव के लिए अलग से बजट भी नहीं आता कि हम लोग उसकी मरम्मत करा सकें, ऐसी दशा में उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया है जैसा अधिकारियों का आदेश होगा उसी हिसाब से कार्य किया जाएगा!!

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max