July 12, 2026

ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर ईंट पत्थर से जानलेवा हमला किया चौकी इंचार्ज घायल-

Spread the love

*ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर ईंट पत्थर से जानलेवा हमला किया चौकी इंचार्ज घायल।*

 

कौशाम्बी जनपद के थाना करारी क्षेत्र के अर्का महावीर चौकी अंतर्गत अर्का फतेहपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में थाना पुलिस अदालत की कार्रवाई चल रही थी इसी बीच एक गुट के दबंग लोगों ने अदालत के स्टे के बावजूद रातो रात अवैध निर्माण शुरू कर दिया अवैध निर्माण की सूचना थाना पुलिस को मिली तो चौकी इंचार्ज अजीत कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौके पर पहुंचकर अदालत के आदेश का पालन करने को कहा गया लेकिन उग्र लोगों ने चौकी इंचार्ज समेत पुलिस टीम पर ईंट पत्थर व लाठी डंडा से लैस हमलावरों ने हमला बोल दिया इस हमले में चौकी इंचार्ज समेत कई सिपाही घायल हो गए और हमलावरों ने हमला करके फरार हो गए घटना की सूचना पर कौशाम्बी पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची और इलाज हेतु चौकी इंचार्ज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने हालात गंभीर देखकर प्रयागराज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है पुलिस ने मुख्य आरोपी संतोष कुमार समेत 18 नामजद और 15 अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध केस दर्ज करके मुख्य आरोपी संतोष कुमार सहित सोना देवी व सपना उर्फ नीलम व पूजा कुमारी तथा शुभम को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तथा अन्य हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस जल्द होगी गिरफ़्तारी भेजे जाएंगे जेल सूत्रों ने बताया है।