April 15, 2026

गौमांस के साथ गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

गौमांस के साथ गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तारl FTR

 

गिरफ्तार अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कई वर्षों से चल रहा था फरारl

 

प्रयागराज।

पूरामुफ्ती पुलिस बल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर की सटीक सूचना पाकर मौके पर पहुंची और गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे अभियुक्त व सहअभियुक्त को गौमांस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त अभियुक्त गंभीर धाराओं में कई वर्षों से फरार चल रहा था। उक्त अभयुक्तों की जामा तलाशी लेने पर अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया। वांछित अभियुक्त मो0 इब्राहिम पुत्र मो0 हारून निवासी हटवा अहमदपुर असरौली थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज व सहअभियुक्त मो0 अफजाल पुत्र मो0 युनुस निवासी ग्राम रहीमपुर मौलानी थाना करारी जनपद कौशाम्बी को थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा दिनांक 02.04.2023 को मुखबिर की सटीक सूचना पर लाल बिहारा अंकुर हास्पिटल के निकट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 कुन्तल 20 किलोग्राम प्रतिबंधित गौमांस व अभियुक्त मो0 इब्राहिम के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 02 अवैध जिन्दा कारतूस व 01 सेन्ट्रो कार बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पूरामुफ्ती पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। FTR