September 14, 2026

गोल्‍डन बाबा उर्फ सुधीर कुमार मक्‍कड़ का लंबी बीमारी के बाद निधन

Spread the love

नई दिल्‍ली

चर्चित गोल्‍डन बाबा उर्फ सुधीर कुमार जी की लंबी बीमारी के बाद उन्‍होंने दिल्ली एम्‍स में आखिरी सांस ली । वह पूर्वी दिल्‍ली के गांधी नगर इलाके में रहते थे.गोल्‍डन बाबा हरिद्वार के कई अखाड़ों से जुड़े हुए थे। गोल्‍डन बाबा का मूल नाम सुधीर कुमार मक्‍कड़ था । वह मूल रूप से गाजियाबाद के रहने वाले थे ।बाबा बनने से पहले वह एक गारमेंट व्‍यवसायी थे ।उन्‍हें सोने के आभूषणों का बहुत शौक था ।गोल्‍डन बाबा 20 किलो स्‍वर्ण आभूषण और 21 लग्‍जरी कारों के साथ कांवड़ यात्रा पर गए थे.
उनकी हर तरफ चर्चा थी ।