June 12, 2026

गोली लगने से बदमाश घायल, 2 बच्चों के सनसनीख़ेज़ अपहरण का मास्टर माइण्ड बदमाश अभय जादौन हुआ घायल- अजय मिश्रा

Spread the love

*फ़िरोज़ाबाद टॉप ब्रेकिंग…*

 

*गोली लगने से बदमाश घायल, 2 बच्चों के सनसनीख़ेज़ अपहरण का मास्टर माइण्ड बदमाश अभय जादौन हुआ घायल, इलाज जारी*

 

-2 दिन पहले भीम नगर मुहल्ले से 2 परिवारों के कुल 2 छोटे बच्चों का अज्ञात बदमाशों द्वारा दिन दहाड़े अपहरण कर लिया गया था;

 

-बदमाश दोनों बच्चों को लेकर आगरा भाग गए थे, और 2 लाख की फिरौती माँगने का प्रयास कर रहे थे

 

-एसएसपी फ़िरोज़ाबाद अजय कुमार के नेतृत्व में फ़िरोज़ाबाद पुलिस ने अपनी तत्परता और टीम वर्क से दोनो बच्चों को *महज़ 6 घण्टे में आगरा के भगवान टॉकीज़ से सकुशल बरामद कर उनके माँ-बाप को सौंप दिया था,* और बदमाशों की तलाश कर रही थी

 

-आज देर रात बदमाश की लोकेशन मिली। थाना दक्षिण पुलिस टीम और अन्य टीमें सक्रिय हो गईं। बदमाश को आता हुआ देखकर रोकने का प्रयास किया गया, उसने पुलिस पर फ़ायरिंग की। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फ़ायर किया जिसमें बदमाश घायल होकर गिर पड़ा और अंतत: पकड़ा गया…

 

-उसका इलाज जारी है; शुरूआती पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश हेतु टीमें जी जान से जुटीं हैं, जल्द ही बाक़ी भी दबोचे जाएँगे