सियाराम मिश्रा
वाराणसी में गोलियों की तड़तड़ाहट गुंजी।जिसमे दो की मौत हो गयी और दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हौसला बुलंद बदमाशों ने शहर के बड़े मॉल में घुस कर एक शो – रूम में फायरिंग करना शुरू कर दिया। बदमाशों के इस फायरिंग में शो-रूम के चार कर्मचारी जद में आये। जिसमे दो की मौत हो गयी और दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पहुंचीं पुलिस ने बनारस की घेरेबंदी कर बदमाशों की तलाश में लग गई है।
मामला कैंट थाना अंतर्गत जेएचवी मॉल का है ,जहाँ दिन में करीब 4 बजे कुछ बदमाश मॉल के अंदर जाते हैं और उस शो रूम में जाते ही गोलियां दागनी शुरू कर देते हैं। बदमाशों की गोलियों का शिकार शो रूम के चार कर्मचारी होते है। जिसके बाद बदमाश हाथों में पिस्टल लहराते हुए मॉल से बहार निकल कर भागने में कामयाब भी हो जाते हैं।
घटना के बाद मॉल में स्थित लोगो ने घायलों को निजी नर्सिंग होम लेकर गए लेकिन तब तक दो की मौत हो चुकी थी। और दो को ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया है जिसकी हालत गंभीर बानी हुई है। बताया जा रहा है की हमलावर विद्यापीठ के छात्र नेता हैं जिनका विवाद शो रूम के मालिक से था। घटना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लगी है









More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-