गोरखपुर में यास ने उड़ा दी बिजली, शहर से गांव तक हाहाकार Gorakhpur News
बिजली विभाग के संबंध में फाइल फोटो, जेएनएन।
जिले में लगातार बारिश जारी है। ग्रामीण इलाकों में रात में ही आपूर्ति पर असर पडऩे लगा। शहर में देर रात उत्तरी जटेपुर इलाके की आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद कई इलाकों में आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मियों ने रात में ही भीगते हुए आपूर्ति बहाल कराई।
गोरखपुर, जेएनएन। यास के कारण तीन दिन से हो रही बारिश से शहर से लगायत गांव तक बिजली आपूर्ति लडख़ड़ा गई। कई इलाकों में देर रात गई बिजली शाम तक बहाल हो सकी। इस्माइलपुर में बारिश के बीच दीवार पोल पर गिर गई। इस कारण आपूर्ति बाधित हो गई। पुर्दिलपुर में पोल में करंट उतरने से गाय की मौत हो गई। शाहपुर इलाके में बारिश के बीच कुछ घरों में हाइवोल्टेज करंट की आपूर्ति होने से उपकरण जल गए। कुछ को करंट का झटका भी लगा।
जिले में लगातार बारिश जारी है। ग्रामीण इलाकों में रात में ही आपूर्ति पर असर पडऩे लगा। शहर में देर रात उत्तरी जटेपुर इलाके की आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद कई इलाकों में आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर बिजली कर्मियों ने रात में ही भीगते हुए कई इलाकों की आपूर्ति बहाल कराई। जिन इलाकों में रात में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी वहां सुबह सुधार कार्य कराया गया। बिछिया, जगरनाथपुर, जटेपुर, नथमपुर, राजेंद्र नगर, मोहद्दीपुर, रानीबाग, नौसढ़, पुलिस लाइन, ओल्ड पावर हाउस फीडर से जुड़े मोहल्लों में बिजली के लिए उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। राजेंद्र नगर क्षेत्र में तार टूट गया तो बक्शीपुर व अलीनगर क्षेत्र में जंपर कटने से बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। आवास विकास व दिव्यनगर में भी घंटों बिजली गुल रही।

More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-