June 23, 2026

गोरखपुर में बने सोलर बिजली केंद्र,रवि किशन ने संसद में की मांग-

Spread the love

गोरखपुर में बने सोलर बिजली केंद्र,रवि किशन ने संसद में की मांग

 

गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने शुक्रवार को संसद में सोलर बिजली केंद्र बनाए जाने की मांग की। उन्होंने यहां पड़ी बंजर जमीनों पर यह प्लांट लगाने का प्रस्ताव संसद में पेश किया। सोलर प्लांट से बिजली उत्पादन में सहायता मिलेगी।

संसद में अपनी मांग रखते हुए रवि किशन ने कहा कि गोरखपुर संसदीय क्षेत्र में बहुत सारी बंजर जमीनें पड़ी है। यदि इन जमीनों पर सोलर लाइट लगा दिया जाए तो जमीन का ग्रीन एनर्जी के लिए उपयोग किया जा सकेगा ।इसका लाभ पूर्वांचल के अन्य जिलों को भी मिलेगा। इससे बड़े क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जा सकेगी। सोलर प्लांट लगने से युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध होगा।गोरखपुर में केन्द्रीय सहायता से सोलर बिजली का केंद्र स्थापित किया जाए।जिससे अधिक मात्रा में बिजली उत्पादन किया जा सके।

 

खाली पड़ी कृषि भूमि पर रिन्यूएबल एनर्जी का उत्पादन, जलवायु के दृष्टिकोण से तो बेहतर है ही साथ ही इसकी मदद से सोलर और बायोएनर्जी के लिए जमीन को लेकर होने वाले संघर्षों को भी सीमित किया जा सकता है। भूमि के सही प्रबंधन से न केवल कृषि और जैवविविधता को मदद मिलेगी साथ ही इससे रिन्यूएबल

के उत्पादन में भी वृद्धि होगी।