August 1, 2026

गोरखपुर में किशोरी के साथ हुआ गैंगरेप- प्रियंका पांडेय

Spread the love

*गोरखपुर में किशोरी के साथ हुआ गैंगरेप*

 

प्रियंका पांडेय।

 

गोरखपुर जिले में एक किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप की वारदात का मामला सामने आया है. दरअसल पीड़ित किशोरी के मुताबिक दो युवकों ने उसे बंधक बनाकर गैंगरेप किया है. इस मामले में हड़हवा फाटक चौकी इंचार्ज की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है. घटना का सज्ञान होने पर डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया. साथ ही लापरवाह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया पीड़िता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. ऑर्केस्ट्रा में डांस करने वाली पीड़िता ने बताया कि वह मंगलवार की रात 11 बजे घर लौट रही थी. इस दौरान दो युवक उसे बंधक बनाकर एक कमरे में ले गए और उनमें से एक ने उसके साथ रेप किया. इस मामले में पीड़िता जब पुलिस थाने पहुंची तो कोई कार्रवाई नहीं की गई. जिसके बाद किसी ने पीड़िता का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के बयान के आधार पर धारा 346, 376 डी और पॉक्सो ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।