April 24, 2026

गोरखपुर जंक्शन से पकड़े गए दो फर्जी टीटीई-

Spread the love

गोरखपुर जंक्शन से पकड़े गए दो फर्जी टीटीई

गोरखपुर/गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बुधवार को दो फर्जी टीटीई पकड़े गए। ये दोनों हिसार से गोरखपुर आ रही गोरखधाम एक्सप्रेस सामान्य कोच में सवार थे और खुद को मंडल का टीटीई बता कर यात्रियों का टिकट चेक कर रहे थे। प्लेटफार्म नम्बर दो पर पहले से ही जांच कर रही टीम को उन दोनों टीटीई की कार्यशौली और पूछताछ की तरीके पर शक हुआ तो उनका आईडी कार्ड चेक किया। आईडी कार्ड की जांच पड़ताल कराई गई तो वह फर्जी थी। मामले की पुष्टि होते ही जांच टीम ने दोनों फर्जी टीटीई को आरपीएफ को सौंप दिया। जांच टीम के अनुसार दोनों फर्जी टीटीई पिछले कुछ दिनों से स्टेशन पर सक्रिय थे और ट्रेनों में चढ़कर यात्रियों से वसूली करते थे। आरपीएफ ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रहा है।