गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी के जवानों पर हमला
पकड़ा गया आरोपी, मचा हड़कंप
गोरखपुर । गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी के जवानों पर युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दो जवानों को गोरखनाथ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आरोपित गोरखनाथ मंदिर परिसर में घुसना चाहता था। सुरक्षा में तैनात जवानों के मना करने पर उसने बांकी निकालकर हमला कर दिया। आरोपित का नाम अहमद मुर्तजा अब्बासी है। वह मुंबई से रविवार की सुबह गोरखपुर पहुचा है।
घटना के वक्त वहां मौजूद मंदिर के कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों के साथ अन्य लोगों ने उसे दबोच लिया। हालांकि इस घटना के बाद पूरे गोरखनाथ क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दरअसल गोरखनाथ मठ सीएम योगी का आवास भी है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह मठ अक्सर ही अराजक तत्वों के निशाने पर रहता है। यहां थाना के पुलिस, पीएसी के जवान, तमाम सुरक्षाकर्मी मंदिर की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। मंदिर के चारों और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार की शाम अलीगढ़ का युवक गोरखनाथ मंदिर पर पहुंचा था। मंदिर की सुरक्षा में गेट पर तैनात पीएसी के जवान गोविंद गौड़, सुनील पासवान ने उसे चेकिंग के नाम पर रोक लिया। जिसके बाद से उसने अपने जेब से हथियार बाकी निकालकर हमला कर दिया। हमले से पीएसी के दोनों जवान घायल होकर गिर गए। जिसके बाद वह भागने लगा। लेकिन पास में मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मियों सहित लोगों ने उसे घेर कर पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि हमला करने वाला युवक मुस्लिम है और अलीगढ़ का रहने वाला है। उसने अपना नाम अब्बासी अहमद मुर्तजा बताया है। वह रविवार की सुबह ही मुंबई से गोरखपुर आया है। पुलिस ने उसके पास से लैपटॉप के साथ धारदार हथियार बरामद किया है। धारदार हथियार से घायल पीएसी जवानों की हालत गंभीर है । उनका गोरखनाथ हॉस्पिटल में उपचार किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पहुंचे डीआईजी जे रविंद्र गौड़, एसएसपी विपिन टाडा, एसपी सोनम कुमार। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपित अब्बास अहमद मुर्तजा शाम 7:00 बजे गोरखनाथ मंदिर के गेट पर पहुंचा। वहां मौजूद पीएसी के जवान गोविंद गौड़ व अनिल पासवान को शक हुआ तो उन्होंने उसे रोककर पूछताछ करनी शुरू की। इसी बीच उसने गोविंद गौड़ की बंदूक छीनने का प्रयास किया। गोविंद ने असलहा पकड़ा तो उसने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। अनिल पासवान बचाव के लिए आया तो उस पर भी आरोपित ने हमला कर दिया। पुलिस छानबीन कर यह पता कर रही है कि इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी। गौरतलब है कि इसके पहले भी ट्वीट के माध्यम से गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।





More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-