गैरइरादतन हत्या धारा के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
हण्डिया प्रयागराज।हण्डियाक्षेत्र गाँव गिरदापुर उपरदहा से हण्डिया पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे दो वांछित आरोपियो को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।उक्त गिरफ्तारी- एसएसपी प्रयागराज शैलेश कुमार पांडेय द्वारा अपराध मीटिंग में जिले के सभी थाना पुलिस अफसरों को थाने में दर्ज मुकदमे को निपटाने तथा लिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु दिए गये कड़े निर्देश के अनुपालन करते हुऐ आज प्रभारी निरीक्षक हण्डिया धमेन्द्र कुमार दुबे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बरौत सूर्य प्रकाश दुबे अन्य हमराही सिपाही की मदत से थाने में पंजीकृत मुकदमा 573/2022 में वांछित चल रहे दो आरोपी अनुज कुमार उर्फ नन्हू पुत्र जीत नारायण उम्र 25 वर्ष निवासी रिंगदारपुर दूसरा रवि कुमार उर्फ संजीव पुत्र जीत नारायण उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम गदापुर उपरदहा थाना हण्डिया को गाँव से गिरफ्तार करने में सफल हुए।प्रभारी निरीक्षक के अनुसार हिरासत में आये हुये दोनों आरोपियों को पकड़े गये स्थान से थाना लाया गया जहाँ आगे की कार्यवाही की गई।
FTR





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-