April 28, 2026

गैंगेस्टर का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर दिनांकग 20.06.2022*

*गैंगेस्टर का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा “अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी” के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ गोरखपुर के कुशल निर्देशन में रणधीर कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर टीम द्वारा सक्रियता दिखाते हुए दिनांक 19.06.2022 को मु0अ0सं0 296/2021 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त अजय गुप्ता पुत्र रामवृक्ष गुप्ता निवासी घोषीपुरवा थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर उम्र 32 वर्ष को मुहल्ला शाहपुर घोषीपुरवा से गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*अभियुक्त का नाम-* अजय गुप्ता पुत्र रामवृक्ष गुप्ता निवासी घोषीपुरवा थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

*पंजीकृत अभियोग*- मु0अ0सं0 296/2021 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट

*गिरफ्तारी का स्थान व समयः*- मुहल्ला शाहपुर घोषीपुरवा से , समय 22.20 बजे दिनांक 19.06.2022

*अभियुक्त अजय गुप्ता का आपराधिक इतिहास:-*
1. मु0अ0सं0 1446/2020 धारा 380 भादवि- थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
2. मु0अ0सं0 1428/2020 धारा 380 भादवि- थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
3. मु0अ0सं0 1409/2020 धारा 380 भादवि- थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
4. मु0अ0सं0 1351/2020 धारा 380, 506 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
5. मु0अ0सं0 0296/21 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0 थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का नाम :-*
1. प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
2. हे0का0 नूरूद्दीन खान थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
4.का0 प्रशान्त नाविक थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
5.का0 राहुल सरोज थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
6. का0 शशिकांत सिंह थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर