April 26, 2026

गैंगस्टर के मुकदमें का वांछित अभियुक्त अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर दिनांक 19.10.2022*

 

*गैंगस्टर के मुकदमें का वांछित अभियुक्त अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार*

 

जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना कैण्ट पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 766/22 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अभिषेक सिंह पूत्र प्रदुमन सिंह निवासी भैरोपुर काली मंदिर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर के कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 861/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।

*अपराध विवरण-*

अभियुक्त अभिषेक सिंह पुत्र प्रदुमन सिंह निवासी काली मंदिर के पास ग्राम भैरोपुर थाना कैंट जनपद गोरखपुर के द्वारा थाना कैण्ट क्षेत्र में भिन्न भिन्न तिथियों में चोरी/नकबजनी की घटनायें कारित की गयी है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर कई मुकदमें दर्ज है । उपरोक्त गैंग सदस्य द्वारा लगातार थाना क्षेत्र में भौतिक सुख सुविधाओं व आर्थिक लाभ के लिए चोरी/नकबजनी की घटनाये कारित की जा रही थी तथा जिनका समाज में भय व्याप्त है । इनके आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने व प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही हेतु थाना कैण्ट गोरखपुर पर मु0अ0सं0-766/22 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसमें अभियुक्त अभिषेक सिंह वांछित था जो पुनः अपराध कारित करने के लिए पिलर्स स्कूल पर असलहे के साथ मौजूद था । मुखबिर की सूचना पर अभिषेक सिंह उपरोक्त के कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद करते हुए अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त व आपराधिक इतिहास*–

*अभिषेक सिंह पूत्र प्रदुमन सिंह निवासी भैरोपुर काली मंदिर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर*

• मु0अ0सं0- 861/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

• मु0अ0सं0- 194/22 धारा 457, 380 भादवि, थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर ।

• मु0अ0सं0- 297/22 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर ।

• मु0अ0सं0- 323/22 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर ।

• मु0अ0सं0- 766/22 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

 

*अभियुक्त के कब्जे से बरामदगी-*

एक अदद अवैध देशी तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर

 

*गिरफ्तारी की टीम-*

1. प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

2. उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार राय चौकी प्रभारी जटेपुर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

3. का0 राकेश यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

4. का0 चन्द्राकर यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर