April 20, 2026

गुस्से में है अस्पताल कर्मी

Spread the love

सांसद की पिटाई से गुस्से में है अस्पताल कर्मी

जौनपुर। जौनपुर सांसद की पिटाई से नाराज़ जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने आज सुबह लगभग तीन घंटे तक हड़ताल करते हुए काम का बहिष्कार किया है ।सीएमएस के काफी प्रयासों के बाद लगभग 9.30 बजे हड़ताल तो खत्म कर दिए लेकिन काम को ठप कर रखा है।
बतादे गत 26 अक्टूबर को रात्रि में सांसद अपने लाव लश्कर के साथ अस्पताल किसी मरीज को देखने गए थे वहां पर वार्ड ब्वाय मोहन यादव मिला उससे वार्ता करने के बाद उसे लात घूसो से मारा पीटा इसकी सूचना सुबह जब कर्मचारियों को हुई तो कर्मचारी आग बबूला हो गये और हड़ताल पर चले गए। कर्मचारी मांग कर रहे थे कि सांसद पर मुकदमा लिखा जाये । हालांकि समाचार ज़ारी करने तक सांसद के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई थी। इस घटना से कर्मचारियों में जबरदस्त गुस्सा है।