गुरुग्राम में गिरी अपार्टमेंट की छत; 2 मजदूरों की मौत, मलबे में कई अन्य के दबे होने की आशंका
गुरुग्राम. दिल्ली से सटे गुरुग्राम (Gurugram Accident) से दर्दनाक खबर सामने आ रही है. यहां के एक अपार्टमेंट (Gurugram Apartment Accident) में निर्माणाधीन छत गिरने से दो मजदूरों की मौत (2 laborers Killed) हो गई है. वहीं मलबे में कई अन्य के दबे होने की आशंका है. हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं. मौके पर बचाव व राहत कार्य जारी है. मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है. सीएम मनोहर लाल हादसे पर अफसोस जाहिर किया है.
हादसा गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) स्थित निर्माणधीन अपार्टमेंट में हुआ है. बताया जा रहा है कि इस अपार्टमेंट लोग पहले से रह भी रहे हैं. अपार्टमेंट की एक इमारत की छठी मंजिल में निर्माण का काम चल रहा था. छत निर्माण के दौरान एक हिस्से का लेंटर गिरने से मजदूर इसकी चपेट में आ गए. हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि 5 से 6 अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है.
हरियाणा सरकार ने बयान जारी कर कहा है कि गुरुग्राम के सेक्टर 109 स्थित चिंटेल पारादीसो हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के डी-टावर की छठी मंजिल की छत का एक हिस्सा गिर गया है. प्रशासनिक अधिकारी और एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर हैं. बचाव अभियान जारी है.
NDRF की टीम बचाव में जुटी
हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है. यह अपार्टमेंट गुरुग्राम के सेक्टर 109 में स्थित है. बाद में एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत और बचाव कार्य में जुट गई है. हादसा गुरुग्राम सेक्टर-109 स्थित चिंटल पैराडाइस हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में गुरुवार शाम को हुआ.
छह फ्लैट्स में रहते हैं परिवार
सोसाइटी के डी-टावर में एक-एक कर छह फ्लोर पर बने फ्लैट के ड्राइंग-रूम का हिस्सा एक के एक उपर गिर गया. सभी छह फ्लैटों में परिवार रह रहे थे. घटना में कई लोगों के दबे होने की आंशका है. पुलिस सहित राहत बचाव दल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं. हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से किसी की मौत की पुष्टी नहीं की गई है.
हादसे से मचा हड़कंप
सोसाइटी के लोगों से मिली जानकारी अनुसार, गुरुवार को छठी मंजिल पर बने एक फ्लैट में मरम्मत का कार्य चल रहा था. इस दौरान फ्लैट फर्श टूट गया और पांचवी मंजिल पर बने फ्लैट में जा गिरा. इसी तरह एक-एक कर छठी मंजिल से लेकर दूसरी मंजिल के फ्लोर का मलबा पहली मजिंल पर बने फ्लैट में आकर गिर गया.
हादसे की सूचना के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना के बाद मौके पर पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस की मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया.





More Stories
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की सुबह-सुबह हुई हत्या-
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर-
दिल्ली पुलिस के सिपाही की मेरठ में हत्या-