*गुमशुदा युवक को खोजने में नाकामयाब बारा पुलिस*
*लापता युवक की तलाश में दर – दर भटक रहे परिजन*
*प्रयागराज।**बारा थाना क्षेत्र के लोहगरा गांव निवासी आदित्य कुमार केशरवानी उम्र 18 वर्ष पुत्र संतोष कुमार केशरवानी 22/11/2022 के दिन अचानक लापता हो गया जिसका सुराग अभी तक नही लगा। परिजनों का कहना है कि युवक सुबह घर से स्कूल के लिए निकला था लेकिन उसके बाद वापस घर लौट कर नहीं आया जिससे युवक के परिजन परेशान होकर युवक की तलाश में दर – दर भटक रहे हैं। युवक के परिजन सीसीटीवी फुटेज व नाते – रिश्तेदारी सहित हर जगह खोजबीन किए लेकिन युवक का कहीं भी पता नही चला जिसके बाद परिजन उम्मीद लगाकर स्थानीय थाना पहुंचकर युवक के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई और युवक को खोज निकालने में मदद की मांग की। बारा पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद लापता युवक को खोज निकालने का झूठा आश्वासन देकर परिजनों को घर भेज दिया और बारा पुलिस द्वारा युवक को खोजने का तनिक भी प्रयास नही किया गया। युवक को गुमशुदा हुए एक सप्ताह बीत गए लेकिन बारा पुलिस युवक को खोज निकालने में अभी तक पूरी तरह से नाकामयाब है और इसी के साथ युवक के परिजनों की उम्मीद भी बारा पुलिस से अब धूमिल होती जा रही है।
FTR





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-