May 1, 2026

गुडंबा पुलिस ने डेढ़ वर्षीय बच्ची का अपहरण करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

 

*गुडंबा पुलिस ने डेढ़ वर्षीय बच्ची का अपहरण करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।*

 

अभियुक्त ने गुडंबा थाना अंतर्गत घर के बाहर खेल रही एक डेढ़ वर्षीय बच्ची को उठा कर ले जा रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर बच्ची को सकुशल बरामद कर युवक को गिरफ्तार किया गया है।

 

*एसीपी गाजीपुर योगेश कुमार व प्रभारी निरीक्षक गुडंबा फरीद अहमद के कुशल नेतृत्व में सकुशल लड़की को बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।*

 

*प्रभारी निरीक्षक गुडंबा फरीद अहमद के नेतृत्व में थाना रामकोट जनपद सीतापुर निवासी मोहम्मद मेराज को गुडंबा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।।*

 

पुलिस कमिश्नर लखनऊ डीके ठाकुर के दिशा निर्देश पर अपराधियों पर कमिश्नरेट पुलिस जबरदस्त कार्रवाई कर रही है।