👮 *गाजियाबाद पुलिस*👮
*तेजतर्रार एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी सिटी प्रथम व क्षेत्राधिकारी तृतीय की थाना प्रभारी कवि नगर /कुशल विवेचना टीम ने मात्र एक माह में हत्या दुष्कर्म जैसी जघन्य घटना करने वाले आरोपी को दिलवाई फांसी की सजा ,महज 29 दिनों की सुनवाई में हो गयी सजा* जल्द फैसला पीड़ित परिवार को सान्त्वना जरूर देगा।
#Ghaziabad मासूम बच्ची की रेप और फिर उसकी गला दबाकर हत्या के *दोषी चंदन को पोक्सो कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है, ये गाजियाबाद पुलिस की तेज जांच, सबूत के आधार पर सजा मुकम्मल हुई है*
अवगत कराना है कि दिनांक 20/10/ 20 को वादी वीरेंद्र ने अपनी ढाई वर्ष की पुत्री के घर से खिलाने के बहाने ले जाकर उसके साथ गलत काम कर हत्या कर देने के संबंध में थाना कवि नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 1470/ 20 धारा 376 एबी/ 302 201 आईपीसी व 5/6 पोक्सो अधिनियम बनाम चंदन पुत्र ब्रजकिशोर पांडे पंजीकृत कराया।
घटना की सूचना मिलते ही तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी व अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
एसएसपी द्वारा मौके पर ही क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय को अपने निकट पर्यवेक्षण में तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर, *वैज्ञानिक पद्धति से साक्ष्य संकलन, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, भौतिक साक्ष्य संकलन एवं अन्य सुसंगत साक्ष्यों* को संकलित करते हुए अल्प समय में विवेचना के विधिक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
एसएसपी के निर्देशन में तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा *विवेचनात्मक प्रक्रिया,भौतिक साक्ष्य संकलन, संकलित किए गए साक्ष्यों का एफएसएल से वैज्ञानिक परीक्षण* कराते हुए संपूर्ण विवेचनात्मक प्रक्रिया को बहुत ही अल्प समय में पूर्ण करते हुए आरोप पत्र दिनांक 16/12/20 को माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया।
इसके पश्चात सभी गवाहों एवं पुलिस कर्मियों की गवाही समयबद्ध,नियमानुसार कराते हुए संपूर्ण न्यायिक कार्यवाही 1 माह के भीतर ही पूर्ण हुई।
एसएसपी के निर्देशन में पुलिस द्वारा तत्परता से कि गई कार्यवाही एवं सुसंगत साक्ष्यों के आधार पर माननीय न्यायालय ने न्यायिक कार्यवाही उपरांत आरोपी को दोषी पाते हुए *मृत्यु दंड* की सजा सुनाई है।‼️





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-