November 1, 2026

गांव की समस्याओं को लेकर किसान यूनियन का धरना-अमित कुमार प्रजापति

Spread the love

*गांव की समस्याओं को लेकर किसान यूनियन का धरना*

हुसैनगंज, फतेहपुर ।गाँव की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने गाँव मे धरना प्रदर्शन किया।

भिटौरा विकास खण्ड के हैदरपुर इटौली के पंचायत भवन में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के कार्यकर्ताओं ने धरना देकर विभिन्न समस्याओं का समाधान की माँग की।यूनियन के प्रयागराज मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार उत्तम ने बताया कि गाँव मे पेयजल सप्लाई कराने,सफाई कराने,क्षेत्र में पर्याप्त बिजली सप्लाई कराने तथा गरीबों को आवास तथा पेंशन दिलाने की माँग की गई है।धरने में बेरागढ़ीवा से हैदरपुर इटौली तक खराब रोड की मरम्मत कराने की माँग प्रमुखता से रखी गई।धरने में खण्ड विकास अधिकारी को बुलाने की माँग की जा रही थी।दोपहर से तीन बजे तक धरना चलता रहा।बीडीओ ने नेताओं से दूरभाष के जरिये वार्ता किया और अगले दिन मुलाकात के वादे के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रामसहाय पटेल,सदर तहसील अध्यक्ष सोनूराज कुर्मी,बिन्दकी तहसील अध्यक्ष नवल पटेल,सन्तोष रैदास,अश्वनी पटेल तथा बब्लू साहू समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।