June 20, 2026

गहमर में युवक की चाकू गोंद कर हत्या-

Spread the love

गहमर में युवक की चाकू गोंद कर हत्या

 

 

गाजीपुर। गहमर गांव के नरवा घाट के बिंद बस्ती में सोते समय मंगलवार की रात युवक की चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। युवक को तुरंत सीएससी भदौरा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता ने पड़ोस के ही दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर गहमर थाने में दी है।

 

नरवा घाट स्थित बिंद बस्ती निवासी विक्की (20)पुत्र लाल बहादुर बिंद बीती रात अपने पड़ोस में अपने दोस्त के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शरीक होकर अपने घर आ गया। विक्की और उसका साथी अशोक बिंद के घर के बाहर चारपाई लगाकर सो गए कि देर रात दोनों से अदावत रख रहे युवको ने विक्की के गर्दन एवं पेट पर ताबड़तोड़ प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। इस घटना में साथ में सो रहे अशोक की नींद खुल गई और वह शोर मचाने लगा जिससे वे दोनों आरोपी फरार हो गए हैं । इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को भदौरा सीएससी भेजवाया जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

कोतवाली प्रभारी पीपीएस विधिभूषण मौर्य ने बताया कि मृतक के पिता द्वारा दी गई तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है । आरोपियों की धरपकड़ हेतु हर संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है।