. *प्रेस विज्ञप्ति*
. ➖➖➖➖➖
*गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने पुरानी पेंशन योजना पुनः लागू करने के सपा अध्यक्ष की घोषणा का किया स्वागत।*
————————-+—————-
गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव द्वारा 1/4/2005 से नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दिए जाने और आउट सोर्सिंग से कर्मचारियों को रखने के बजाए नियमित नियुक्ति कर बड़ी संख्या में खाली पड़े पद भरने और कैश लैस चिकित्सा प्रभावी रूप से लागू किए जाने की घोषणा का स्वागत किया है।सपा ने अपने घोषणा पत्र में भी इन बातो को शामिल कर लिया है।
एक अर्जेंट बैठक में पेंशनर्स ने सपा प्रमुख की इस घोषणा का स्वागत किया है और अपील की कि सभी कर्मचारी/शिक्षक/अधिकारी और पेंशनर्स और उनके परिवार के समस्त मतदाता सपा के पक्ष में ही मतदान करे ताकि कर्मचारियों और पेंशनर्स की विरोधी सरकार के बजाए जनता और कर्मचारियों के हित में वास्तविक कार्य करने वाली सरकार स्थापित हो सके।
बैठक में सुरेन्द्र सिंह,पी सी एल श्रीवास्तव, भगवती प्रसाद, शभू नाथ भारती, तुलसी राम आदि अनेक पेंशनर्स सदस्य उपस्थित रहे।
आर एस वर्मा
अध्यक्ष गवर्नमेंट पेंशनर्स
वेलफेयर एसोसिएशन।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-