*गला घोंटकर हत्याकरने एवं साक्ष्य मिटाने का अपराधी किया गया गिरफ्तार* पुरामुफ्ती प्रयागराज।जनपद प्रयागराज नगर थाना पुरामुफ्ती पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी उसने पत्नी की गला घोंटकर मौत के घाट उतारने तथा शव को अस्त ब्यस्त करने वाले दरिंदे अपराधी पति को गिरफ्तार कर लिया।एसएसपी प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्घ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर संतोष कुमार मीणा थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती उपेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने तेज तर्राक पुलिस टीम की मदत से मृतक रजिया के सम्बंध में थाने पर दर्ज मुकदमा 247/22 का अनावरण करते हुए अपराधी सलमान सलमान उर्फ पुदीन पुत्र सैयद निवासी ग्राम मरियाडीह पुरामुफ्ती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मृतका रबिया का पति है।उसके निशान देहि पर आलाकत्ल रक्तरंजित छुरी,मृतका का कंकाल तंत्र,घटना में प्रयुक्त बाइक आदि बरामद किया गया।सघन पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी सलमान ने हत्या करने की अपराध की बात की कबूल करते हुए बताया कि मृतका रबिया की पहले पति अब्बू के तलाक के बाद मेरी उसके साथ निकाह हुई थी निकाह से घर के लोग भी नाराज थे जिसकी वजह से आये दिन छोटी छोटी बातों को लेकर उससे मेरा विवाद होता था क्षुब्ध होकर हत्या की योजना बनाई वही दिनाँक 13-07-22 को रबिया को बाइक के बैठाकर उसको शहर के मुंडेरा प्रीतम नगर आदि आस पास क्षेत्रो में घुमाया जब वह विस्वास में हो गयी तो उसे बमरौली जंगल क्षेत्र में ले जाकर दुप्पट्टा से गला घोंटकर मार डाला।उसकी पहचान ना हो इसके लिए मैने उसका गर्दन व दोनों हाथ को काटकर अलग कर दिया वही शेष शरीर को एक बोरे में भरकर पास के झाड़ में फेंक दिया। वही काटे गये सिर व दोनों हाथ को पानी भरे खेत मे गाड़ते हुए उसके सभी कपड़े को जला दिया।उसके परिजनों को किसी प्रकार से शक ना हो इसके लिए मैं कानपुर गया और उसके मोबाइल को चलती ट्रेन में छोड़ आया।पूछने पर परिजनों के साथ आप लोगो को गुमराह करता रहा अपराधी से पूछताछ कबूल अपराध के बाद पुलिस द्वारा आज आगे की विधिक कार्यवाही की गयी।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-