August 31, 2026

गरीबी और बेरोजगारी कम होगी तो अवसाद और अपराधों में भी कमी आएगी-

Spread the love

*गरीबी और बेरोजगारी कम होगी तो अवसाद और अपराधों में भी कमी आएगी..!*

 

देश में बड़े जोर शोर से अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है! बहुत अच्छी बात है!

 

सरकार गरीबों के हित में कदम उठा रही है बेरोजगारी दूर करने के लिए योजनाएं ला रही है!

 

गरीबी और बेरोजगारी बढ़ाने में जनसंख्या वृद्वि भी बड़ा कारण है! आजादी के बाद से ही गरीबी और बेरोजगारी कम करने की योजनाएं बन रही हैं पर तमाम प्रयासों के बावजूद ये बढ़ रही हैं!

 

इनका साथ अब तो बढ़ती महंगाई भी दे रही है!

 

इन सब के चलते अपराध और अवसाद में तेजी आने लगी है!

 

शायद गरीबी और बेरोजगारी के कारण दो जून की रोटी के लिए बहुत भटकना स्वाभाविक है!

 

काम की व्यस्तता और पास में दो पैसे हों तो युवा वर्ग न तो अवसाद में आए और न ही उनके खाली दिमाग में फितरत पैदा हो!

 

गरीबी और बेरोजगारी कम होगी तो अवसाद और अपराधों में भी कमी आएगी।