May 6, 2026

गणतंत्र दिवस में किसानों के उग्र प्रदर्शन में घायल दिल्ली पुलिस के जवानों के परिजन किसानों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे- अजय मिश्रा

Spread the love

दिल्ली से बड़ी खबर

 

किसान आंदोलन। गणतंत्र दिवस में किसानों के उग्र प्रदर्शन में घायल दिल्ली पुलिस के जवानों के परिजन किसानों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। परिजन राजधानी दिल्ली में ड्यूटी के दौरान पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। यह धरना वह ITO क्षेत्र स्थित शहीदी स्मारक पार्क में करेंगे। इस प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के पूर्व कर्मियों के भी शामिल होने की खबरें हैं। इस प्रदर्श में करीब 1500 लोग किसानों के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से मौन प्रदर्शन करेंगे।