मंदिर निर्माण के दौरान खुदाई में मिला सुरंगपुरात्विक महत्व को देखते हुये पुलिस ने रोका खुदाई का कामसुरंग को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्मबड़ागॉव वाराणसी २१ अक्टुबर — बड़ागॉव थानाक्षेत्र के वार गांव में स्थित एक भीटे पर गरमनाथ बाबा के मंदिर निर्माण के दौरान पिलर के लिये मिट्टीखुदाई करते समय बीस फीट लंबी और पांच फीट चौड़ी सुरंग मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । सुचना पर पहुंची हरहुआ पुलिस ने खुदाई का काम रुकवाते हुये पुरातत्व विभाग को इसकी सुचना दे दिया है ।गांव के लोग आपसी सहयोग से भीटे पर स्थित अति प्राचीन गरमनाथ बाबा के स्थान पर मंदिर बनवाने के लिये आज सुबह मजदुर लगवाकर पीलर के नींव की खुदाई करा रहे थे ज्योंहि मजदुरों ने पांच फीट गहरी मिट्टी हटाई तो वहां सुरंग दिखाई पड़ा तथा ठीक उसके बगल मे पत्थरों के बने भवन नुमा आकृति भी दिखाई देने लगी जिससे मजदुरों में हड़कम्प मच गया । इस बात की सुचना मिलते ही काफी संख्या में उत्सुकता वश ग्रामीण एकत्रित हो गये और इसकी सुचना पुलिस को दिया । पुलिस ने मौके से शिवलिंग नुमा पत्थर की मुर्ति भी बरामद किया है जो देखने में काफी पुराना लग रहा है । सुरंग और पत्थर के आकृति को देखकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चायें व्याप्त हैं लोगों के अनुसार अगर यहां खुदाई किया जाय तो यहां से ऐतिहासिक महत्व की वस्तुयें मिलने की संभावना है ।








More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-