झारखंड सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आदित्यपुर-2 आर.आई.टी.मंडल के वार्ड संख्या-28 मे जय हिंद क्लब रायडीह द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री गणेश महाली सम्मिलित हुआ।
इस मौके पर गणेश महाली ने कहा इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया,साथ हीं भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दि ।
मुझे संपूर्ण विश्वास है कि अपने-आप में यह प्रतियोगिता एक अनुपम मंच साबित हुआ होगा,जिससे उर्जावान खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सके होगें और निश्चित रुप से उनकी प्रतिभा में निखार आया होगा।मैं उम्मीद करता हूँ,कि इस प्रतिस्पर्धा को एक सच्ची खेल भावना के साथ खेला गया।
इस मौके पर भाजपा राजनगर पश्चिम प्रखंड अध्यक्ष मेघराय मार्डी ,भाजपा के बरिष्ठ नेता शानबाबू मुदिया ,वार्ड पार्षद धिरेन महतो ,क्लब के अध्यक्ष शिबु मुन्डरी ,उपाध्यक्ष सुबोध महांति ,संरक्षक अनिता कैराई ,सचिव विमल कैराई , कोषाध्यक्ष दीपक महांति , हरि टूडू ,महादेव महतो ,सुधिर कैराई जी,आनंतगो मुखी जी,श्याम बाबू दास जी,ओमी राव ,चुमरू कैराई ,सहित काफी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ देवतुल्य कार्यकर्ता गण एवं भारी संख्या में दर्शक गण उपस्थित थे।





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-