July 17, 2026

खाने-पीने में मिलावट की शिकायत कोई नई बात नहीं है।

Spread the love

*सफेदपोश कानून की गिरफ्त से बच जाते! व मिलावटखोरी का धंधा रहता फलता फूलता..!*

🙏🙏🙏🙏

मगर सरकार के लचर रवैये, कमजोर कानून और राजनीतिक-प्रशासनिक सांठगांठ की वजह से मिलावटखोरी का दौर बढ़ता ही गया!

*कभी-कभी खुलासा होने पर जांच के नाम पर खानापूर्ति कर दी जाती है!*

कुछ छोटे कारोबारियों की गिरफ्तारी होती है, लेकिन सफेदपोश कानून की गिरफ्त से बच जाते हैं और मिलावटखोरी का धंधा फलता-फूलता रहता है

*मिलावटी शहद ने इस बात को सिद्ध कर दिया है कि अब बड़ी कंपनियां भी अधिक लालच के लिए मिलावटखोरी के खेल में जुड़ गई हैं*

पैसों की लालच में लोगों को मौत के मुंह में धकेला जा रहा है!

लोग गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं,अनगिनत लोग असमय ही मौत को गले लगा रहे हैं!

*इसके विरुद्ध सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए और इस समस्या को जड़ से समाप्त करना चाहिए, क्योंकि यह लोगों की जिंदगी का सवाल है।*