देश-दुनिया
वॉशिंगटन: अमेरिका के टेक्सास में एक मां को अपने बच्चों को छोड़कर पार्टी करना काफी महंगा और खौफनाक साबित हुआ। इस मां ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि पार्टी की मस्ती उसकी जिंदगी के साथ इतना बड़ा खिलवाड़ करेगी। आज न तो इस महिला के बच्चे इस दुनिया में है और अब उसे अपनी बची हुई जिंदगी भी कालकोठरी के अंधेरे में गुजारनी पड़ेगी। दरअसल, टेक्सास की यह महिला अपने दो छोटे बच्चों को कार में छोड़कर पार्टी करने चली गई थी, हाई टेंपरेचर के कारण कार में बंद दोनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। यह मामला कोर्ट पहुंचा, जहां मुकदमा चला और कोर्ट ने बच्चों की मौत मामले में महिला को 40 साल की जेल की सजा सुनाई।
जापान: चौथी बार रूस की सत्ता संभाल रहे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की छवि बीते कुछ सालों में एक मजबूत राजनेता के रूप में सामने आई है। उनके इसी व्यक्तित्व से प्रभावित होकर उनपर 2019 का कैलेंडर जारी किया गया है, जो पूरे जापान में धूम मचा रहा है। इस कैलेंडर में अब तक आए अपने हर अवतार में वे नजर आ रहे हैं।
लंदन: चीन और रूस मिलकर एक ऐसी विवादित योजना पर काम कर रहे हैं, जिससे वे वायुमंडल के तापमान को नियंत्रित कर सकते हैं। साल 2017 में एक हॉलीवुड फिल्म रिलीज हुई थी ‘जियो स्टॉर्म’। फिल्म में दिखाया गया था कि जब धरती के अलग-अलग देशों में तापमान बेहद ज्यादा घट या बढ़ गया, तब सेटेलाइट के जरिए वायुमंडल को संतुलित करने की तकनीक इजाद की गई। फिल्म में दिखाया गया है कि अफगानिस्तान में जब बहुत ज्यादा गर्मी बढ़ गई, तो सेटेलाइट के जरिए वहां के तापमान को संतुलित कर दिया गया। लेकिन कुछ समय बाद इन सेटेलाइट का गलत इस्तेमाल होने लगा और इन्हें हथियार की तरह प्रयोग किया गया।
पोर्टलैंड: राजधानी ऑरेगोन में 452 वर्ग इंच क्षेत्र में बना मिल एंड्स पार्क दुनिया का सबसे छोटा पार्क है। इसमें सिर्फ एक पेड़ लगा है, वो भी क्रिसमस ट्री का। खास बात यह है कि इस पार्क को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है।
ब्रिटेन: विपक्ष के नेता जेरेमी कोरबिन ने प्रधानमंत्री टेरेसा मे के खिलाफ संसद में गैर बाध्यकारी अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। प्रस्ताव से पहले प्रधानमंत्री मे ने सांसदों से कहा था कि इस तरह बार-बार मतदान कराने से नये साल में उनके ब्रेक्जिट समझौते पर होने वाले मतविभाजन में और देरी होगी।
अपना भारत :-
नई दिल्ली: दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में आधार कार्ड बनवाने गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को आधार कार्ड केंद्र के संचालक ने दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया है। वारदात के बाद आरोपित पीड़ित को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौनाचार का मामला दर्ज कर आरोपितों को तलाश कर रही है।
पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अचानक से पूरे रौ में आ गए हैं। दो दिन पहले वे पटना स्थित राजद कार्यालय पहुंच गए। अपने अंदाज में अपने समर्थकों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भला-बुरा कहा। पटना के गांधी मैदान में रैली करने का ऐलान किया। अब तेजप्रताप को लेकर बड़ी खबर आ रही है।
नालंदा: शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हा हेलीकॉप्टर से शादी करने पहुंचा और दुल्हन को उडऩ परी बना विदा कर घर ले गया। इसके लिए उसने दिल्ली से हेलीकॉप्टर मंगाया था। नालंदा के चंडी प्रखंड स्थित मनारा गांव में जरा हटकर हुई इस शादी की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।
बरनाला: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि उनकी पार्टी कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को फांसी की सजा दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करेगी। दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा 1984 के सिख विरोधी दंगों में सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाने पर उन्होंने कहा कि परमात्मा की आज मेहर हुई है। उन्होंने कहा कि 34 वर्ष बाद गांधी परिवार के चहेते सज्जन कुमार को केवल सजा ही नहीं मिली बल्कि कांग्रेस का सिख कौम विरोधी चेहरा भी बेनकाब हो गया है।
करनाल: पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण हरियाणा में तापमान में लगातार गिरावट आ रही है और शीतलहर चल रही है। राज्य में तापमान चार डिग्री से नीचे चला गया है। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सबसे अधिक दिक्कत सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है। दूसरी ओर, कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित होगी।
रोहतक: हरियाणा पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका 50 हजार रुपये का ईनामी बदमाश अशोक डोगा अब पश्चिमी यूपी और देहरादून में अपनी जड़ें जमाने की कोशिश कर रहा है। वह वहां अपना गिरोह बनाने में जुटा है। इसके लिए वह लगातार वहां के युवाओं से संपर्क कर उन्हें अपने साथ जोड़ रहा है और वहीं की आइडी का नंबर भी इस्तेमाल कर रहा है। सीआइए-1 द्वारा रिमांड पर लिए गए गिरोह से पांच सदस्यों से पूछताछ के बाद यह पर्दाफाश हुआ है।
देहरादून: हेनब केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर की छात्रा के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना से छात्र-छात्रओं में उबाल है। घटना से गुस्साए परिसर के छात्र-छात्रएं सोमवार को सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित छात्र-छात्रओं ने आरोपित को फांसी की सजा दिलाने और छात्रा का सरकारी खर्चे पर इलाज कराने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट के बाहर नारेबाजी की। बाद में प्रशासन का पुतला फूंक प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ गए। इस दौरान कलेक्ट्रेट के बाहर कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही भी बाधित रही।
देहरादून: रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड व नागालैंड के बीच चल रहा मैच ड्रॉ हो गया। हार के मंडरा रहे खतरे के बीच नागालैंड आखिरकार मैच बचाने में कामयाब रहा। हालांकि उत्तराखंड टीम को पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने के लिए तीन बोनस अंक भी मिले।
धनबाद: भाजपा नेता पुत्र द्वारा दुष्कर्म की शिकार हुई छात्रा को पुलिस ने तीन घंटे तक इतना डराया कि उसने एफआइआर करने से ही इन्कार कर दिया। सोमवार को पीडि़ता ने धनबाद महिला थाना में जाकर दोषी के खिलाफ लिखित शिकायत में दुष्कर्म की बात कही थी। लेकिन लिखित शिकायत पढऩे के बाद पुलिस ने उसे हड़काया कि ऐसे केस में मेडिकल कराना होता है, बहुत फजीहत होती है, पुलिस बार-बार घर जाएगी, परिजनों से भी पूछताछ होगी। इतने सब के लिए तैयार हो तो फिर एफआइआर हो जाएगी। इससे पीडि़ता सहम गई। इसके बाद पुलिस ने उसके पहले आवेदन को फाड़ दूसरा आवेदन लिखवाया जिसमें महज छेडख़ानी की शिकायत थी।
जम्मू: 22 साल बाद 19 दिसंबर को एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू हो जाएगा। केंद्र सरकार ने 18 दिसंबर को राज्यपाल शासन के छह माह पूरे होने के अगले ही दिन बुधवार को राज्य में राष्ट्रपति शासन को सहमति प्रदान कर दी है। सिर्फ औपचारिक आदेश और राष्ट्रपति की उद्घोषणा ही शेष है। इससे पूर्व 1990 से अक्टूबर 1996 तक जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन रहा था।
कोलकाता: अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि उनकी सरकार ने देश भर में सबसे अधिक अल्पसंख्यक छात्रों को अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति दी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने इस बारे में ट्वीट किया।
भुवनेश्वर: राफेल विमान सौदे पर कांग्रेस के आरोपों के खिलाफ अब भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा ने देश के 70 प्रमुख स्थानों पर पत्रकार सम्मेलन के जरिए कांग्रेस पर राफेल पर झूठ फैलाने व देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन के जरिए कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा है कि राफेल सौदे में सही प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। राफेल पर कांग्रेस ने झूठा आरोप लगाया।
मुंबई: मुंबई के अंधेरी स्थित ईएसआइसी कामगार अस्पताल में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। आग लगने के बाद से राहत और बचाव का कार्य जारी है मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू करने की कोशिश की जा रही है।
अपना प्रदेश उत्तर प्रदेश :-
फ़तेहपुर: बकेवर थाना क्षेत्र के चौडगरा घाटमपुर हाइवे में हरदासपुर के निकट तेज रफ्तार दो डीसीएम व ट्राला में आमने सामने भिड़ंत हादसे में डीसीएम चालक व क्लीनर की मौत तीन घायल पुलिस मौके पर दोनो मृतकों के शव पीएम को भेजे गए बीती रात हुआ हादसा।
बागपत: बागपत में शिक्षा विभाग का एक और कारनामा, राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे बच्चो से वसूले जा रहे पैसे, बीएसए ने अपनी जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला, पिटीआई के खिलाफ जांच के आदेश।
लखनऊ: मेट्रो ने एक महीने पहले ही पूरा किया ट्रैक बिछाने का काम। एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया तक 23 किमी लंबे कॉरिडोर में ट्रैक का काम पूरा। एलएमआरसी के एमडी कुमार केशव के मुताबिक मार्च से शुरू होगा कॉमर्शियल रन।
शाहजहाँपुर: बर्खास्त शिक्षको से 3.95 करोड़ की रिकवरी।बित्त एवं लेखाधिकारी ने शिक्षको भेजा नोटिस। फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे 6 शिक्षको किया गया था बर्खास्त।
गाजीपुर: अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार सीमा सुरक्षा बल के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी घटना करंडा थाना क्षेत्र के धरम्मरपुर स्थित पीपा पुल की है। थानाध्यक्ष करंडा ने बताया कि मल्लाह बस्ती कटरिया निवासी राम निवास निषाद (30) सीमा सुरक्षा बल जवान के रूप में उत्तराखंड में तैनात था। छुट्टी पर घर आया राम निवास निषाद अपने भाई के साथ चंदौली स्थित अपनी जमीन पर गया हुआ था। वहां से लदवाकर घर वापस रास्ते में धरम्मरपुर पीपा पुल पर अज्ञात बदमाशों ने उसको गोली मार दी और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए.
बलिया : ददरी मेले में आये एक दुकानदार के साथ बीती रात में 10 अज्ञात बदमाशों ने किया लूट पाट और मार पीट। मारपीट में कई लोग गम्भीर रूप से घायल। जिला अस्पताल में भर्ती । गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत । कानपुर से खाजा का दुकान करने ददरी मेले में आये थे दुकानदार । शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के ददरी मेला क्षेत्र की घटना ।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में आज पहले दिन समाजवादी पार्टी के सदस्यों के काफी देकर तक हंगामा करने के बाद भी कार्यवाही शुरू की गई। भाजपा विधायक राम कुमार वर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के निधन पर आज शोक प्रस्ताव के बाद विधानसभा को कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। विधानसभा और विधान परिषद में भाजपा एमएलए राम कुमार वर्मा के निधन पर शोक जताया गया। पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी को श्रद्धांजलि देने के बाद विधान परिषद की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
कानपुर: रेलवे ग्र्रुप डी परीक्षा में एसटीएफ ने कल्याणपुर के अनजिप टेक्नोलॉजी केंद्र पर दो सॉल्वरों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर एक अभ्यर्थी पकड़ा गया जबकि दूसरा टीम के पहुंचने से पहले फरार हो गया। इस गिरोह के तार भी पूर्व में पकड़े गए गिरोह के फरार सरगना रंजीत यादव से जुड़े हैं, हालांकि सरगना दूसरा है।
अमेठी: तिलोई तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम और एएसपी की अध्यक्षता में हो रहा है समाधान दिवस, सुबह से ही लगी फरियादियों की भीड़, तहसील दिवस में समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद।
नोएडा : नोएड़ा सलारपुर KM पब्लिक स्कूल दीवार गिरने के मामले में पहली गिरफ्तारी पुलिस ने की KM पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल संजीव झा को पुलिस ने महर्षि गेट सेक्टर 116 के पास से गिरफ्तार किया है पुलिस ने इस मामले में 6 लोगो।के खिलाफ कल FIR दर्ज की थी.
रायबरेली: तेज रफ्तार टेम्पू अनियंत्रित होकर पलटा, युवती सहित तीन लोगों गंभीर रूप से घायल,सभी जिला अस्पताल में भर्ती,जगतपुर थाना क्षेत्र के बेहिखोर की घटना।
वाराणसी: आज वाराणसी के पुलिस लाइन सभागार में पी.वी.रामाराव शास्त्री (एडीजी जोन वाराणसी) ने प्रवासी भारतीय दिवस को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक की गयी है। प्रवासी भारतीय दिवस को लेकर व्यवहार परीक्षण के सम्बंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे पुलिस कर्मियों को भारतीय प्रवासी दिवस पर आने वाले मेहमानों के साथ सकारत्मक व्यवहार करने की ट्रेनिंग दी गयी।
खबरों के लिए लॉग ऑन करें

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol