देश-दुनिया
🕐ढाका: बांग्लादेश में रविवार को रहे मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 300 में से 299 संसदीय सीटों पर हो रहे चुनाव में करीब 1,848 प्रत्याशी मैदान में है। देशभर में 40,183 मतदान केंद्र बनाए गए है, जिनमें 10 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। मतदान केंद्रों और उसके आसपास की सुरक्षा के लिए करीब छह लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
🕐वाशिंगटन: पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह पाकिस्तान की सत्ता फिर से पाने के लिए अमेरिका से गुप्त मदद मांगते दिख रहे हैं। वह अमेरिकी सांसदों से यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि वह इस बात से बेहद शर्मिदा थे कि अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के ठिकाने का पता लगाने को लेकर आइएसआइ का रवैया लापरवाही भरा था।
🕐इस्लामाबाद: दुनिया भर में कट्टरपंथ और आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की खराब होती छवि से पाक पीएम इमरान खान असहज हैं। उन्होंने विदेश मंत्रालय और विदेशों में तैनात पाक राजदूतों को सक्रिय व आर्थिक कूटनीति के जरिए विश्व स्तर पर देश की छवि उदार बनाने के निर्देश दिए हैं। आर्थिक कूटनीति पर दो दिवसीय राजदूत सम्मेलन के समापन संबोधन में खान ने यह बात कही।
🕐वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को लंबे समय बाद आपस में फोन पर बात की। अमेरिकी सरकार के आंशिक शटडाउन के 8वें दिन भी जारी रहने के बीच हुई इस वार्ता के बाद दोनों ही नेताओं ने संभावित यूएस-चीन ट्रेड डील को लेकर ‘गुड प्रोग्रेस’ होने की बात कही है।
🕐इस्लामाबाद: एक दिन में 500 श्रद्धालुओं को ही मिलेगा करतारपुर कॉरिडोर में प्रवेश। राजनयिक अधिकारियों के मुताबिक भारतीय श्रद्धालुओं को करतारपुर कॉरिडोर में मुक्त प्रवेश दिया जाएगा। कॉरिडोर के दोनों ओर सुविधा केंद्र और सुरक्षा जांच केंद्र बनाए जाएंगे। 15-15 लोगों के जत्थों में आने वाले श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। पाकिस्तान सिख श्रद्धालुओं को विशेष परमिट जारी करेगा। दोनों देश श्रद्धालुओं के नाम, यात्रा ब्योरा समेत पूरा रिकॉर्ड तैयार करेंगे।
अपना देश :-
🕐नई दिल्ली: आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से प्रभावित मॉड्यूल ‘हरकत उल हर्ब ए इस्लाम’ से जुड़े लोगों ने बंदूकों की जांच के लिए दिवाली का दिन चुना था। इस दिन पटाखों की आवाज में इनकी बंदूकों की आवाज छिप गईं। बता दें 26 दिसंबर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और एटीएस ने संयुक्त तौर पर उत्तर प्रदेश और दिल्ली की 16 जगहों पर छापा मारा था। जहां इन लोगों के छुपे रहने की आशंका थी। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए और 10 लोगों को हिरासत में लिया।
🕐नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल में आखिरी बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित किया। ये मन की बात का 51वें एपिसोड था। इस कार्यक्रम के लिए पीएम ने देशवासियों से सुझाव मांगे थे।मन की बात के दौरान पीएम ने कहा कि 2018 ख़त्म होने वाला है और हम 2019 में प्रवेश करने वाले हैं। स्वाभाविक रूप से ऐसे में बीते वर्ष की बातें चर्चा में रहती हैं, साथ ही आने वाले वर्ष के संकल्प की भी चर्चा सुनाई देती है। हम ऐसा क्या करें जिससे अपने स्वयं के जीवन में बदलाव ला सकें और साथ-ही-साथ देश और समाज को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकें। पीएम ने देशवासियों से कुंभ मेले को लेकर भी अपील की।
🕐नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच जीतकर भारत ने सीरीज का स्कोर 2-1 कर दिया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने पास ही रखी। यही नहीं टीम इंडिया ने मेलबर्न टेस्ट जीतकर 36 सांल का इंतजार खत्म कर दिया।
🕐जम्मू: जम्मू में दो संदिग्ध व्यक्तियों के साथ हुई गोलीबारी के बाद इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान शुरू किया है। सूत्रों के अनुसार, जम्मू और कश्मीर के रत्नूचक मिलिट्री स्टेशन पर शनिवार देर रात दो बजे सेना के जवानों और दो संदिग्धों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
🕐शिलांग: मेघालय की कोयला खदान में फंसे 15 मजदूरों के बचाव अभियान में नौसेना के गोताखोर शामिल हो गए हैं। गोताखोरों का यह दल विशाखापत्तनम से शनिवार को पहुंचा। बचाव अभियान में शामिल होने के लिए ओडिशा से 21 सदस्यीय अग्निशमन दस्ता और झारखंड के धनबाद स्थित इंडियन स्कूल ऑफ माइंस के विशेषज्ञों की एक टीम भी पहुंची है। खदान में पानी भर जाने के कारण 13 दिसंबर से मजदूर फंसे हुए हैं।
🕐गुवाहाटी: असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में रॉयल बंगाल टाइगर की हत्या के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) रोहिणी सैकिया ने शनिवार को बताया कि आरोपित काजीरंगा के काहरा रेंज में बाघ की खाल और हड्डियां निकाल रहे थे, तभी सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
अपना प्रदेश :-
🕐ग़ाज़ीपुर / लखनऊ: पीएम मोदी के दौरे के बाद हुए पुलिस कांस्टेबल की मौत के बाद आज इस मामले में 32 लोगों को नामजद किया गया है और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ किया गया है। इस बात की सूचना जिले के सीओ सिटी एमपी पाठक ने दिया है। साथ ही ADG आंनद कुमार ने इस मामले में 11 लोगों के गिरफ्तारी की पुष्टि किया है। पुलिस द्वारा चिन्हित आरोपियों की तलाश जारी है।
🕐लखनऊ: अनदेखी से नाराज पीपीएस अफसरों का पुलिस वीक का बहिष्कार रंग लाया। डीजीपी ओपी सिंह ने पीपीएस अफसरों की एसोसिएशन के सदस्यों को बुलाकर उनकी समस्याओं पर चर्चा की। पीपीएस अफसरों की आईपीएस के खाली पदों पर एक निर्धारित संख्या में प्रमोट किए जाने की मांग पर डीजीपी ने एडीजी कार्मिक रेणुका मिश्रा की अध्यक्षता में समिति गठित कर दी।
🕐लखनऊ: पीजीआई के डॉक्टरों ने दी आंदोलन की चेतावनी। एम्स के समान भत्ता न देने का किया विरोध। पीजीआई में फैकल्टी फोरम की अगुवाई में हुई गवर्निंग बॉडी की बैठक। एम्स के समान भत्ता और अन्य सुविधाओं को लेकर आंदोलन की चेतावनी।
🕐लखनऊ: घटिया वैक्सीन और दवा बेचने वाले कारोबारी पर एफएसडीए करेगा कार्रवाई। जनवरी से दवा भंडारण के मानकों की करेगा जांच। दवा भंडारण में खामी मिलने पर लाइसेंस होगा निरस्त। बाहरी प्रदेश से मंगाई दवाओं पर विशेष निगरानी। कई जिलों में घटिया दवा की खेप मिलने के बाद चलेगा अभियान।
🕐लखनऊ: लोकसभा के लिए नोडल और सहायक नोडल अफसर नामित। आचार संहिता के अनुपालन की जिम्मेदारी एडीएम पश्चिम संतोष कुमार वैश्य को दी। नियंत्रण कक्ष और शिकायत सेल की जिम्मेदारी भी एडीएम पश्चिम को। कानून व्यवस्था, सुरक्षा बल प्लान संभालेंगे एडीएम पूर्वी वैभव मिश्र। सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की जिम्मेदारी एडीएम ट्रांसगोमती अनिल कुमार को दी। ईवीएम और वीवीपैट की जिम्मेदारी सिटी मजिस्ट्रेट गिरिजेश कुमार चौधरी को। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने सभी को रिपोर्ट सौंपने का दिया आदेश।
🕐अम्बेडकरनगर: निलम्बित दरोगा ने एसपी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, कहा यादव होने की मिल रही है सजा। निलम्बित दरोगा को जींस की पैंट पहनने पर एसपी ने लगाई डाट, कहा तुम निलम्बित होने के लायक ही हो। निलम्बन पूर्व का वेतन और निलम्बन के दौरान मिलने वाले भत्ते की मांग को लेकर एसपी से मिलने गया था निलम्बित दरोगा शिवपूजन यादव। निलम्बन पूर्व की गयी ड्यूटी का भी नही मिल रहा है वेतन। वेतन और निलम्बन भत्ता न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है दरोगा शिवपूजन। बेवाना थाने पर तैनाती के दौरान 19 अक्टूबर को हुआ था निलम्बित। साथी दरोगा से विवाद के बाद सरकारी पिस्टल से हवाई फायरिंग का है आरोप।
🕐कानपुर देहात: घर में जमीन के अन्दर मिला युवक का शव। 15 दिन पुराना है युवक का शव। 15 दिन पहले गायब युवक अपने ही घर में जमीन मिला उसका शव। परिजनों ने थाने दी थी तहरीर पुलिस ने नही लिखा था मुकदमा। ग्रामीणों ने सगे भाई पर लगाया हत्या कर शव घर मे दफनाने का आरोप। गजनेर थाना क्षेत्र के बहबलपुर गाँव का मामला।
🕐कानपुर देहात: देश की पहली मेक इन इंडिया सेमी हाईस्पीड ट्रेन टी-18 के ट्रायल के दौरान हुआ हादसा। टूंडला-कानपुर रेलखंड पर ट्रेन टी-18 से कटकर एक युवक की हुई मौत। मैंथा-भाऊपुर रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ हादसा। तेज रफ्तार में दौड़ रही ट्रेन की चपेट में आया युवक। घटना के बाद चालक ने ट्रेन को रोका। रेल ट्रैक से शव के अवशेष हटाने के बाद ट्रेन को चलाया गया।
🕐कुशीनगर: खड्डा थाना के बन्धु छपरा गाँव मे एक किसान को देर रात बदमाशों ने मारी गोली। गोली लगने से किसान दुलार भगत की हालत गंभीर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर। मौके पर पहुंची खड्डा पुलिस, क्षेत्र में दहशत।
🕐गोंडा: सडक दुर्घटना में घायल ग्राम प्रधान व सफाई कर्मचारी की मौत। ईलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में हुई मौत। मनकापुर क्षेत्र के पंडित पुर ग्राम प्रधान व कार सवार साथियों संग कल देर रात बलरामपुर जिले के शुक्ला गंज के पास गन्ना लदे ट्राला के टक्कर मार देने से गंभीर रूप से घायल हो गये थे। ग्राम प्रधान की मौत से गांव में मचा कोहराम।
🕐प्रतापगढ़: गाजीपुर में मौत पर रानीगंज में मातम। प्रतापगढ़ के सिपाही की गाजीपुर में मौत। रानीगंज के लच्छीपुर के है मृतक सिपाही सुरेश । प्रधाममंत्री की जनसभा के रास्ते मे पथराव से हुई मौत। पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान मौत से गाँव मे मातम। मृतक सिपाही के घर भारी भींड़ जुटी।
🕐वाराणसी: वाराणसी पुलिस ने अवैध कछुआ तस्कर को किया गिरफ्तार। रोहनियां थाने की पुलिस ने 695 कछुओं को किया बरामद। लग्जरी कार से करते थे कछुओं की तस्करी। दिव्यांता का फायदा उठाकर पुलिस से बच जाता था तस्कर। जौनपुर से बंगाल जाते समय तस्कर हुआ गिरफ़्तार। कार का ड्राइवर हुआ फ़रार। अंतरराष्ट्रीय लेवल पर करोड़ों रुपए बताई जा रही है कछुओं की कीमत
खबरों के लिए लॉग ऑन करें





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-