June 20, 2026

खनिज अधिकारी की मिलीभगत के चलते खनन माफिया पहाड़ों का कर रहे हैं दोहन- अभिलाष राम

Spread the love

*खनिज अधिकारी की मिलीभगत के चलते खनन माफिया पहाड़ों का कर रहे हैं दोहन*

 

*खनन माफियाओं को सफेदपोश सहित विभागीय संरक्षण*

चित्रकूट के भरतकूप गोंडा रौली, बजनी पहाड़ में एनजीटी के नियमो की खनन माफिया खुलेआम उड़ा रहे धज्जियां।खनिज विभाग की मिलीभगत से भरतकूप के गोड़ा और रौली पहाड़ स्थित ग्रेनाइट खदानों में धड़ल्ले से जारी अवैध खनन का खेल। डेढ़ एकड़ की लीज की आड़ पर पांच एकड़ में अवैध खनन कर माफियाओं द्वारा लगाया जा रहा करोड़ो के राजस्व का चूना।गहनता से जांच हुई तो भरतकूप में निकलेगा अरबो का अवैध खनन।स्थानीय लोगो ने खनिज सचिव रोशन जैकब और चित्रकूट धाम मंडल के आयुक्त दिनेश कुमार सिंह से की भरतकूप में हुए अवैध खनन और खनिज संपदा पर डाका डलवाने वाले अधिकारियों की भूमिका की उच्च स्तरीय जाँच कराने की मांग की, वहीं ग्रामीणों की माने तो भरतकूप केसर मण्डी में आधे से ज्यादा खनन माफिया समाज सेवी व सफेदी चादर ओढ़ कर कार्य कर रहे है तथा उनके गुर्गे रात रात में हर नाके चौराहों पर रहकर लोकेशन बताते हुए ओवरलोड गाडियां पास कराते ह। जिसके चलते सत्ता संरक्षण प्राप्त सफेदपोशों की गाडियां रुकवाने की जिला प्रशासन भी हिम्मत नहीं जुटा पाता।

 

*रिपोर्ट अभिलाष राम चित्रकूट*