पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश
खनन परिहार स्वीकृत किए जाने हेतु प्रस्तावित नीलामी की कार्यवाही गयी स्थगित ।
डा०रोशन जैकब
लखनऊः 20 अप्रैल ,2021
निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग उत्तर प्रदेश डा०रोशन जैकब ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जनपदों में खनिज -साधारण बालू/ मोरम/ बजरी/ बोल्डर आदि के खनन परिहार स्वीकृत किए जाने के संबंध में प्रस्तावित /प्रक्रियाधीन ई -निविदा/ ई- नीलामी /ई-निविदा सह ई-नीलामी की कार्रवाही अग्रिम आदेशों तक स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
संयुक्त निदेशक( खनन) श्रीअनिल कुमार शर्मा ने बताया कि समस्त मंडलायुक्तो /जिलाधिकारियो ,समस्त प्रभारी अधिकारी क्षेत्रीय कार्यालय भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, समस्त जनपदीय ज्येष्ठ खान अधिकारी, खान अधिकारी, खान निरीक्षक आदि को इस संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का परिपत्र भेज दिया गया है।
बी०यल० यादव
सूचना अधिकारी





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-