*खड़ी डीसीएम में रोडवेज बस भिड़ी 4 यात्री घायल*
उजभदोही,, गोपी गंज।थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चकपडौना के पास गुरुवार की देर रात लगभग 11:00 बजे वाराणसी से इलाहाबाद की तरफ तेज रफ्तार से जा रही रोडवेज की बस चकपड़ौना ढाबे के पास खड़ी डीसीएम से जा भिड़ी।बस-डीसीएम भिडंत मे 04 लोग घायल बताये गये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात वाराणसी से प्रयागराज को जा रही रोडवेज बस संख्या यू०पी० तेज रफ्तार से जाते सड़क पर खड़े डीसीएम से जा भिड़ी। जिससे बस पर बैठे रामनाथ बिट्ठल 40 वर्ष विष्णुपुर मेहंदीपुर गया,परनौ 12 वर्ष पुत्र महेंद्र लाल विष्णुपुर मेहंदीपुर गया, वीरेंद्र कुमार यादव 45 वर्ष हिम्मतगंज प्रयागराज ,रविंद्र यादव 30 वर्ष मोतीलाल नेहरू कॉलेज का छात्र प्रयागराज घायल हो गए। घायलों को सरकारी एंबुलेंस द्वारा गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया वहीं रोडवेज की बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
साभार





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-