क्षेत्रीय वन अधिकारियों ने काली पट्टी बांध कर किया विरोध प्रदर्शन! एस एम श्रीवास्तव की रिपोर्ट!
रेनुकूट/02 अप्रैल!स्थानीय वन प्रभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारियों ने महाराष्ट्र की रेंजर दीपाली चौहान की आत्महत्या से दुखी एवम आक्रोशित हो कर बाहों पर काली पट्टी बांध
कर सामूहिक रूप से अपना विरोध जताया!
गौर तलब है कि बीते दिनों महाराष्ट्र के एक दुरूह दुर्गम वन रेंज में तैनात रही वन रेंजर दीपाली चौहान ने अपने अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्म हत्या कर ली थी!
उनके सुसाइड नोट ने देश भर में सनसनी मचा दी थी! विभाग में उच्च अधिकारियों की मनमानी और फील्ड अफसरों के शोषण व प्रताड़ना का यह मामला देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है! सिस्टम की पोल खोलती इस हृदय विदारक घटना ने सबको हिला कर रख दिया है! जिसने भी सुना सन्न रह गया!
दीपाली अभी युवा थीं! इस तेज तर्रार इमानदार वन रेंजर की वन तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही से विभाग के ही कुछ उच्च अधिकारी उनसे नाराज रहते थे! खास तौर पर वहां के वन संरक्षक व कुछ अन्य उच्चाधिकारी दीपाली को आये दिन प्रताडि़त किया करते थे! जिससे दीपाली बुरी तरह टूट चुकी थीं! सिस्टम में चल रहे भ्रष्टाचार व अधिकारियों की मनमानी से तंग आ कर दीपाली ने मौत को गले लगा लिया था! और मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में उन्होने दोषी वन संरक्षक व अन्य को जिम्मेदार ठहराते हुये वो हमारे सामने तमाम सवाल छोड़ कर सदा सदा के लिये चली गयीं!
बताते चलें कि महाराष्ट्र के मेलघाट टाइगर रिजर्व गूगामल वन्य जीव कार्यालय में पदस्थ दीपाली चौहान एक साहसी एवम निडर वन अधिकारी थीं! वन अपराधियों की नजर में चढ़ चुकी दीपाली सबको खटक रही थीं! कयास यह भी लगाये जा रहे हैं वन तस्करों की पहुंच विभाग में ऊपर तक थी जिसकी वजह से वो वन संरक्षक सहित अन्य की आंखों की किरकिरी बन चुकी थी! अधिकारी उन्हे आये दिन परेशान कर रहे थे प्रताड़ना से तंग आ कर दीपाली ने मौत को गले लगा सिस्टम से हार मान ली फिर भी जाते जाते अपने सुसाइड नोट में उन्होने बहुत कुछ खोल कर रख दिया!
इस घटना से देश भर में आक्रोश है! रेनुकूट वन प्रभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी भी काफी दुखी हैं! और उन्होने आज उ.प्र. क्षेत्रीय वन अधिकारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विनोद कुमार पाण्डे जी (RO Pipari) के नेतृत्व में बाहों पर काली पट्टी बांध कर अपना विरोध प्रदर्शन किया! श्री नवीन कुमार राय जी(RO Anpara), श्री रूप सिंह जी(RO Bagharu),
श्री अवध नारायण मिश्रा जी(RO Babhani)
आदि रेंज अधिकारी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे! सभी ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है! श्री राय साहब ने संवाददाता से अपना दुख व आक्रोश प्रगट करते हुये कहा कि वन विभाग में उच्च स्तर के वन अधिकारियों की मनमानी किसी से छुपी नहीं है! सिस्टम में दोष लगभग हर जगह है! यदि ऊपर के अधिकारी अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का एहसास करें और कर्मठ इमानदार क्षेत्रीय वन अधिकारियों का खुल कर साथ दें उनकी हौसला आफजायी करते रहें तो सिस्टम स्वत: सही हो जायेगा!
फिर किसी रेंजर को इस तरह अपनी जान देने की नौबत नहीं आयेगी!
सरकारी मशीनरी में घुसा भ्रष्टाचार को केवल एक दीपाली नहीं मिटा सकती उसके लिये हम रेंजरों को एक जुट होना पडे़गा!
श्री मिश्रा जी बभनी रेंजर ने कहा कि दीपाली का यह कदम ठीक नहीं था! श्री रूप सिंह जी बघाडू़ रेंजर के शब्दों में दीपाली की यह कुर्बानी ब्यर्थ नहीं जायेगी! हम इस घटना की निष्पक्ष जांच के लिये आवाज उठाते रहेगें!
क्षेत्रीय वन अधिकारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने बताया कि पूरे पूर्वांचल में सभी वन प्रभागों में यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा! जब तक हमारी साथी रेंजर दीपाली चौहान को न्याय नहीं मिल जाता तब तक हम चैन से नहीं बैठेगें और अपनी आवाज इसी तरह बुलंद करते रहेगें!
इस घटना को ले कर वन महकमें में सम्बंधित कैडर के लोगो ने शोक दिवस मनाया!



More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-