क्षेत्रीय लोगों की मानें तो इस फैक्ट्री से पिछले दो वर्षाें से नकली खाद तैयार की जा रही है। मध्य प्रदेश में भी यहां से खाद भेजी जाती थी। प्रयागराज के अलावा प्रतापगढ़, कौशांबी, मिर्जापुर,फतेहपुर, सुल्तानपुर सहित अन्य जिलों आपूर्ति की जाती थी। खाद की बोरी में पूर्णियां बिहार का पता लिखा हुुआ है।
पतेवरा ग्रामसभा के अंशुमान सिंह, जीतू सिंह पुत्र जगदीश सिंह प्राइमरी स्कूल के पास टीनशेड में फैक्ट्री डालकर पिछले दो वर्षों से नकली खाद बनाने का गोरखधंधा कर रहे थे। सूचना पर कृषि विभाग की टीम गुरुवार को दबिश देने पहुंची। जिला कृषि अधिकारी सुभाष कुमार मौर्या, जिला कृषि रक्षा अधिकारी इंद्रजीत यादव, एसडीएम करछना अमृता सिंह पुलिस बल के साथ फैक्ट्री पर छापा मारा। संचालक मौके से फरार हो गए। काम कर रहे श्रमिकों से पूछताछ की गई। खाद का नमूना जब्त करते हुए फैक्ट्री को सीज कर दिया गया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-