May 9, 2026

क्षेत्राधिकारी चमोली श्री धन सिंह तोमर द्वारा किया गया कोतवाली चमोली का अर्धवार्षिक निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश-

Spread the love

*जनपद चमोली पुलिस*

======================

*क्षेत्राधिकारी चमोली श्री धन सिंह तोमर द्वारा किया गया कोतवाली चमोली का अर्धवार्षिक निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।*

======================

आज दिनांक 22/12/2021 को क्षेत्राधिकारी चमोली श्री धन सिंह तोमर महोदय द्वारा कोतवाली चमोली का अद्धवार्षिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों की व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र निवारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया एवं नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक महोदया की प्रार्थमिकताओं के बारे में जानकारी दी गयी।तदुपरांत महोदय द्वारा थाना कार्यालय,भोजनालय,बैरिक, कोतवाली परिसर, फैमिली क्वार्टर, का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों,आपदा प्रबंधन के उपकरणों व कोतवाली में मौजूद अस्लाह/कारतूसों का निरीक्षण किया गया। आपदा प्रबंधन के उपकरणों की उपयोगिता के बारे में बताते हुए आपदा उपकरणों को तैयारी हालत में रखने,भोजनालय,बैरिक व परिसर की साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया।

 

*वर्चुअल पुलिस स्टेशन जनपद चमोली*