उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोहरे की वजह से दो लोगों की जान चली गई। मऊ में रानीपुर थाना क्षेत्र के करजौली गांव के पास बुधवार देर रात घने कोहरे के कारण सडक पर खड़े ट्रक में एक कार पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर सडक के किनारे एक ट्रक खड़ा था। बुधवार की रात में घना कोहरा छा गया था। रात करीब 11 बजे मोहम्मदाबाद की ओर से आ रही एक कार कोहरे के कारण ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का करीब आधा हिस्सा ट्रक के अंदर घुस गया।
कार में सवार तीनों लोग लोग शादी सामारोह मे शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह करजौली मोड पर पहुंचे घने कोहरे होने के कारण उनकी कार सडक किनारे खडे ट्रक मे घुस गई। आसपास के लोगों ने तीनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां डॉक्टरों ने घायल दीपक सिंह पुत्र भुपेंद्र सिंह शहर कोतवाली के निजामुद्दीनपुरा और निखिल तनवानी पुत्र अंशु तनवानी निवासी सिंधी कॉलोनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि आशीष तनवानी निवासी सिंधी कॉलोनी की हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। रानीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि घने कोहरे के कारण खड़े ट्रक में कार टकराने से हादसा हुआ था। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-