October 16, 2026

कोविड 19 से प्रभावित माह अप्रैल-मई में हुई 13 अधिवक्ताओ की मृत्यु के पश्चात आज कचेहरी स्थित कार्यालय में दिवंगत अधिवक्ताओ को पुष्पाजंलि अर्पित कर व कैंडिल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी-

Spread the love

प्रकाशनार्थ

उन्नाव। कोविड 19 से प्रभावित माह अप्रैल-मई में हुई 13 अधिवक्ताओ की मृत्यु के पश्चात आज कचेहरी स्थित कार्यालय में पूर्व अध्यक्ष उन्नाव बार एसोसिएशन व प्रसपा जिलाध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में सम्पन्न हुई जिसमे दिवंगत अधिवक्ताओ को पुष्पाजंलि अर्पित कर व कैंडिल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कोविड 19 के संक्रमण से दिवंगत 13 अधिवक्ताओ मे यशवंत सिंह, राजेन्द्र श्रीवास्तव, ईश्वर प्रकाश अवस्थी, रज्जन सिंह चौहान, अर्जुन सिंह चौहान, सत्य राम गौड़, दिनेश गौरव, विशाल जी निगम, गजराज वर्मा, सुनील कुमार गौतम, श्रीमती प्रियंका वर्मा, राकेश कुमार सिंह व झम्मनलाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्माओ की शांति के लिए उनके परिजनों व अधिवक्ताओ को इस दुःख को सहन करने की शक्ति ईश्वर से प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर अधिवक्ता साथी रजनीश कुमार चंदेल, धरमंगल सिंह, विवेक कुमार शुक्ल,कालिका त्रिपाठी, नरेन्द्र शुक्ल,प्रमोद नारायण शुक्ला, राजेश शुक्ला, राजेश यादव ,ब्रजेन्द्र शुक्ला निराला, बालेन्द्र तिवारी, विजयभान सिंह, योगेन्द्र सिंह, यतीन्द्र नारायण शुक्ला,रितुराज सिंह,प्रतिभा शुक्ला आदि उपस्थित रहे।