October 12, 2026

कोविड 19 संक्रमण के दृष्टिगत प्रभारी अधिकारी कोविड 19 लखनऊ डॉ रौशन जैकब द्वारा स्मार्ट सिटी सभागार में कोविड प्रंबधन और रोकथाम के सम्बंध में की गयी महत्वपूर्ण बैठक- अजय मिश्रा

Spread the love

कोविड 19 संक्रमण के दृष्टिगत प्रभारी अधिकारी कोविड 19 लखनऊ डॉ रौशन जैकब द्वारा स्मार्ट सिटी सभागार में कोविड प्रंबधन और रोकथाम के सम्बंध में की गयी महत्वपूर्ण बैठक

 

हास्पिटल एलोकेशन के लिए एक निश्चित प्रोटोकॉल बनाया जाए

 

कोविड रोगी को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए हर शिफ्ट में डॉक्टर के साथ एक एक अधिकारी को लगाया जाए

 

हास्पिटल प्रतिदिन अपने यहां उपलब्ध/भरे हुए बेड की स्थिति का विवरण दर्ज करे

 

जिन हास्पिटलों के द्वारा अभी तक विवरण नहीं भरा जा रहा है, वे हास्पिटल तत्काल विवरण भरना सुनिश्चित करे

 

यदि बेड की स्थिति की सूचना पोर्टल पर गलत पाई गई तो सम्बंधित हास्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी

 

निजी कोविड हास्पिटल में रोगी को भर्ती करने के लिए किसी भी प्रकार के मुख्य चिकित्साधिकारी के रेफरल की आवश्यकता नही है

 

यदि किसी निजी कोविड हास्पिटल में बेड उपलब्ध है और हास्पिटल द्वारा रोगी से मुख्य चिकित्साधिकारी के रेफरल की मांग की जाती है, तो इस दशा में हास्पिटल के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी

 

ऑक्सीजन की कोई कमी नही है सभी हास्पिटलो को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है,

 

यदि हास्पिटल द्वारा ऑक्सीजन की कमी के नाम पर कोविड रोगी को हास्पिटल में भर्ती करने से मना किया जाता है तो हास्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी

 

दिनॉक: 29 अप्रैल, 2021 लखनऊ।

 

कोविड 19 संक्रमण के दृष्टिगत प्रभारी अधिकारी कोविड 19 लखनऊ डॉ रौशन जैकब द्वारा स्मार्ट सिटी सभागार में कोविड प्रंबधन और रोकथाम के सम्बंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में प्रभारी अधिकारी द्वारा द्वारा सर्वप्रथम बैठक में कोविड मरीज़ों के हास्पिटल एलोकेशन व्यवस्था की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि हास्पिटल एलोकेशन के लिए एक निश्चित प्रोटोकॉल बनाया जाए। उन्होंने बताया कि कोविड रोगी को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए हर शिफ्ट में डॉक्टर के साथ एक एक अधिकारी को लगाया जाए। कमाण्ड सेंटर की हेल्पलाइन पर आने वाली पी0जी0आर0एस0 कॉल जिसमे रोगी को हास्पिटल में भर्ती करने की आवश्यकता हो उसे डॉक्टर के पास ट्रांसफर की जाए और डॉक्टर द्वारा रोगी को हास्पिटल में भर्ती कराने की कार्यवाही की जाए। साथ ही निर्देश दिया कि शासकीय हास्पिटलो के कंट्रोल रूम में भी एक एक कर्मचारी की नियुक्ति हास्पिटलो के सहयोग के लिए की जाए ताकि रोगी को जल्द से जल्द हास्पिटल में भर्ती कराया जाए और सभी हास्पिटल अपने कन्ट्रोल रूम को कार्यशील करके कन्ट्रोल रूम के नम्बर की सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

डॉ. रोशन जैकब बताया गया कि पूर्व में सभी हास्पिटलो को डी0एस0ओ0 पोर्टल पर लॉगिन दिया गया था जिसमे हास्पिटल को प्रतिदिन अपने यहां उपलब्ध/भरे हुए बेड की स्थिति का विवरण दर्ज करना है। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन हास्पिटलों के द्वारा अभी तक विवरण नहीं भरा जा रहा है, वे हास्पिटल तत्काल विवरण भरना सुनिश्चित करे ताकि पब्लिक व्यू लिंक द्वारा जनपदवासियों को हास्पिटलो में उपलब्ध/भरे हुए बेड की वास्तविक स्थिति उपलब्ध हो सके। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी हास्पिटल बेड की स्थिति का सही सही विवरण दर्ज करना सुनिश्चित करें। बेड की स्थिति के सत्यापन के लिए निरीक्षण भी किये जाएंगे यदि बेड की स्थिति की सूचना पोर्टल पर गलत पाई गई तो सम्बंधित हास्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

प्रभारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि निजी कोविड हास्पिटल में रोगी को भर्ती करने के लिए किसी भी प्रकार के मुख्य चिकित्साधिकारी के रेफरल की आवश्यकता नही है। यदि किसी निजी कोविड हास्पिटल में बेड उपलब्ध है और हास्पिटल द्वारा रोगी से मुख्य चिकित्साधिकारी के रेफरल की मांग की जाती है, तो इस दशा में हास्पिटल के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन की कोई कमी नही है सभी हास्पिटलो को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है, यदि हास्पिटल द्वारा ऑक्सीजन की कमी के नाम पर कोविड रोगी को हास्पिटल में भर्ती करने से मना किया जाता है तो हास्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

 

——————————————————————-

सम्पर्क सूत्र धर्मवीर खऱे।