कोविड-19 महामारी एवं सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु वाराणसी पुलिस द्वारा वाहन चालकों से शत-प्रतिशत हेलमेट, सीट बेल्ट एवं मास्क धारण कर क्रमशः 02 पहिया एवं 04 पहिया वाहन चलवाने की तरफ तेजी से अग्रसर। बिना हेलमेट/मास्क के 02 पहिया वाहन, एवं बिना सीट बेल्ट/मास्क के 04 पहिया वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध वाराणसी पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी। जनपद/यातायात पुलिस को शत-प्रतिशत हेलमेट/सीटबेल्ट/मास्क वाहन चालकों से धारण कराने हेतु Zero Tolerance का दिया गया है टास्क। पुलिस की सक्रियता एवं आमजनमानस की जागरूकता से 95-97 प्रतिशत से अधिक वाहन चालकों द्वारा हेलमेट/सीटबेल्ट/मास्क धारण कर चलाया जा रहा है अपने वाहन। आम जनमानस से अपील की जाती है कि कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु अतिआवश्यक कार्य होने पर ही घर से निकले बाहर। अतिआवश्यक कार्य से घर से बाहर निकलने पर 02 पहिया एवं 04 पहिया वाहन चलाते समय क्रमशः हेलमेट/सीटबेल्ट/मास्क का प्रयोग अवश्य करें।*
*(श्रवण कुमार सिंह)*
पुलिस अधीक्षक यातायात






More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ