October 13, 2026

कोविड संक्रमण पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जनपदीय नोडल अधिकारी व जिलाधिकारी द्वारा बुलाई गई महत्वपूर्ण बैठक- अजय मिश्रा

Spread the love

पत्र सूचना शाखा

 

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0

 

कोविड संक्रमण पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जनपदीय नोडल अधिकारी व जिलाधिकारी द्वारा बुलाई गई महत्वपूर्ण बैठक

आरआरटी और चेतक टीमो के द्वारा टेस्टिंग व दवा वितरण तेज कराने के दिये निर्देश

टेस्टिंग की गति त्रीव करने के उद्देश्य से, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बनाए जाए कोविड सैम्पल कलेक्शन सेंटर

युद्धस्तर पर कराया जाए सेनेटाइजेशन

लखनऊ,दिनांकः 15 मई, 2021

कोविड संक्रमण पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ रोशन जैकब व जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में नोडल अधिकारी व जिलाधिकारी द्वारा आरआरटी टीम, चेतक टीम, दवा वितरण, सेनेटाइजेशन आदि बिन्दुओ की गहन समीक्षा की। नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया कि आरआरटी टीम और चेतक टीम अपनी पूरी क्षमता के साथ अपने कार्यो को पूरा करे। सभी आरआरटी समस्त रोगियों को दवा पहुचाँना व रोगी के कांटैक्ट की ट्रेसिंग करते हुए उनकी टेस्टिंग करना सुनिश्चित करे। उन्होंने निर्देश दिया कि शहरी क्षेत्रों में सर्विलांस टीमो के द्वारा घर घर जाकर और ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी समितियों द्वारा घर घर जा कर दवा वितरण और कोविड लक्षण वाले व्यक्तियों को दवा देते हुए उनकी जांच कराना सुनिश्चित कराए। साथ ही निर्देश दिया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड टेस्ट की गति तेज करने के उद्देश्य से जगह जगह कोविड टेस्ट कलेक्टिंग सेंटर बनाए जाए ताकि लोगो को कोविड टेस्ट के लिए इधर उधर घूमना न पड़े।

उक्त साथ ही नोडल अधिकारी व जिलाधिकारी द्वारा वैक्सिनेशन की भी समीक्षा की गई। नोडल अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि दूसरी डोज वाले लोगो को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द वैक्सिनेशन किया जाए। साथ ही निर्देश दिया कि सभी वैक्सिनेशन सेंटर अधिक से अधिक वैक्सिनेशन करना सुनिश्चित कराए और वैक्सिनेशन कराने आने वाले लोगो का उत्साहवर्धन करते हुए उनको अपने परिजनों और जान पहचान वालो को भी वैक्सिनेशन कराने के लिए जागरूक करें। नोडल अधिकारी द्वारा निर्देश दिया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सेनेटाइजेशन व मापिंग का कार्य कराया जाए।

 

सम्पर्क सूत्रः-धर्मवीर खरे

 

 

*सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग,*

*उ0प्र0*