पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का आज संसद भवन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में लाइफ साइज पोट्रेट लगाया गया है। ये पहला मौका है जब सेंट्रल हॉल में बीजेपी के किसी नेता का पोट्रेट लगा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अटल जी के पोट्रेट का अनावरण किया। अटल जी के इस पोट्रेट को वृंदावन के चित्रकार कृष्ण कन्हाई ने तैयार किया है।पोट्रेट का अनावरण आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया।
इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि उनका व्यक्तिगत जीवन के हित के लिए कभी अपना रास्ता न बदलना, ये अपने आप में सार्वजनिक जीवन में हम जैसे कई कार्यकर्ताओं के लिए बहुत कुछ सीखने जैसा है। अटल जी के भाषण में शक्ति थी और अटल जी की चुप्पी में बराबर शक्ति थी। उनका कम्यूनिकेशन स्किल अद्वितीय था। पर उनमें गजब का जज्बा था।
- उन्होंने कहा कि अटल जी अब इस रूप में हमें हमेशा मार्गदर्शन देते रहेंगे। अटल जी के जीवन पर बहुत से बातें की जा सकती है। घंटो तक कहा जा सकता है फिर भी पूरा नहीं हो सकता। ऐसे व्यक्तित्व बहुत कम होते है। उन्हों ने दशकों तक सत्ता से दूर रहते हुए भी देश की निस्वार्थ सेवा की।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-