May 2, 2026

कोर्ट ने राज्य सरकार को नो‌टिस जारी किया

Spread the love

प्रयागराज:-

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए शराब की दुकानों को बंद करने के लिया जनहित याचिका दायर की,लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें खोले जाने के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार को नो‌टिस जारी किया है| इसके साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार की स्टैंडिंग काउंसिल से मामले में जरूरी जानकारी भी मांगी है|  मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस गोविंद माथुर और जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा की खंडपीठ में हुई | अधिवक्ता सुनील चौधरी ने शराब की दुकानों को खोलने के खिलाफ चीफ जस्टिस को एक पत्र भेजा था जिसे कोर्ट ने जनहित याचिका के तौर पर दाख़िल कर लिया है| अब मामले की अगली सुनवाई 12 मई को होगी |