लखनऊ। दिल्ली के बाद अब लखनऊ से एक राहत भरी खबर बीते मंगलवार की शाम सीएम योगी के कार्यालय से एक ट्वीट जारी किया गया , जिसमें यह बताया गया कि पूरे दिन में उत्तर प्रदेश में एक भी केस डिटेक्ट नहीं हुआ । इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि कोरोना से हमारी जंग खत्म हो गई है, बल्कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों का असर है की लोग अपने घरों में बैठे हुए हैं।
बता दें कि जिस तरह से पूरे देश में कोरोना का खतरा मंडरा रहा है, उसको देखते हुए मंगलवार की रात पीएम मोदी ने पूरे देश को 21 दिन के लिए लॉकडाउन होने की बात कही थी, साथ ही यह भी कहे कि यदि यह 21 दिन सभी अपने-अपने घरों में रहकर बिता देते हैं तो कोरोना के संक्रमण पर काफी हद तक प्रतिबंध लग सकता है।
इसी के मद्देनजर यूपी के सीएम ने मंगलवार को गाइड लाइन जारी करते हुए आला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह अपने तरीके से लोगों को घरों में रहने के लिए प्रतिबंधित करें। उसके लिए वह आवश्यक तरीका अपना सकते हैं। MVD INDIA NEWS सभी देशवासियों से निवेदन करता है की पीएम मोदी और प्रदेश के सीएम के निर्देशों का पालन करें और अपने घरों में ही रहे, अगर पूरा देश इस संकट की घडी में एकजुट होकर अपना सहयोग देता है तो कोरोना की जंग से देश जीत जायेगा। घर पर रहे और सुरक्षित रहें।






More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-